सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिद्धेश्वरधाम जहां पर्चे पर लिख देते मन की बात, पं. धीरेन्द्र शास्त्री की राह पर चल रहे सिद्धेश्वर धाम के पंडित राजेंद्र कृष्ण शास्त्री

 सिद्धेश्वरधाम जहां पर्चे पर लिख देते मन की बात, पं. धीरेन्द्र शास्त्री की राह पर चल रहे सिद्धेश्वर धाम के पंडित राजेंद्र कृष्ण शास्त्री



जबलपुर |  बुंदेलखंड से प्रसिद्धी पाकर समूचे देश में विख्यात हुए बागेश्वरधाम के संत पं. धीरेन्द्र शास्त्री की राह पर इसी इलाके के एक और संत चल पड़े हैं। खबर आ रही है कि लुहारी ( लड़ोई ) मझौली जिला जबलपुर से। यहां सिद्धेश्वर धाम पर दिव्य दरबार लग रहा है। बताया जा रहा है कि सिद्धेश्वर धाम के पीठाधीश्वर द्वारा श्रद्धालुओ के मन की बात जानकर उनकी बीमारी एवं पीड़ा को दूर किया जा रहा है बता दे की लुहारी ( लड़ोई ) मझौली जिला जबलपुर के पीठाधीश्वर सिद्धेश्वर धाम के पंडित राजेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दिव्य दरबार मंगलवार एवं शनिवार को लगाया जा रहा है जिसमें दूर-दूर से लोग अपनी बीमारी एवं पीड़ा लेकर पहुंचते हैं बता दे की दिव्य दरबार में सिद्धेश्वर धाम के पीठाधीश श्रद्धालु के बताने के पहले ही उनका पर्चा लिख देते हैं पर्चा लिखने के बाद मरीज से पूछते हैं कि बताओ तुम्हारी समस्या क्या है तो भक्त जो कुछ भी बोलता है वह पहले ही उन्हें उस पर्चे में लिखा मिलता है यह देखकर लोग अचंभित रह जाते हैं और वह भक्त का कष्ट दूर करने के साथ-साथ उनके परिवार की तीन पीढियां तक के नाम उस पर्चे में लिख देते हैं जो उनको खुद पता नहीं रहता है कि हमारे पूर्वजों के क्या नाम है।

*बातचीत में बोले- मैं कुछ नहीं करता, जो करते हैं हनुमान जी* 

सिद्धेश्वर धाम के पीछे पीठाधीश्वर पंडित राजेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बातचीत में बताया कि मैं कुछ नहीं करता हूं जो कुछ भी करते हैं वह हनुमान जी है और उन्हीं का आदेश होता है तो इस पर्ची में सब कुछ लिख देते है इस स्थान पर बाबा जी की कृपा बरसती है लोग दूर-दूर से अपनी पीड़ा और बीमारी लेकर पहुंचते हैं और यहां पर सभी लोगों का निदान हो जाता है धाम में मरीज को 11 पेशी करनी पड़ती है एवं अपनी अर्जी लगानी पड़ती है। सिद्धेश्वर धाम में सैकड़ो लोग अपनी पीड़ा एवं बीमारी लेकर पहुंचे उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि धाम पर उन्हें बहुत आराम मिला है और महाराज जी ने जो भी पर्चे में लिखा है वह सब बातें 100 प्रतिशत सच रही है हम लोगों ने उन्हें कुछ नहीं बताया उन्होंने पहले पर्चा लिख दिया जो लिखा था वह पूर्णता सत्य है।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...