सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनता बनाम सिस्टम, झंडा बाजार से आजाद चौक रोड की फिर खुदाई, कटनी की सड़कों का ‘काला सच’

 जनता बनाम सिस्टम, झंडा बाजार से आजाद चौक रोड की फिर खुदाई, कटनी की सड़कों का ‘काला सच’



कटनी ।  झंडा बाजार से आजाद चौक तक का रोड आज कटनी शहर की बदहाल व्यवस्था और सिस्टम की लापरवाही का आईना बन चुका है। कुछ ही दिन पहले लाखों खर्च कर नियम विरुद्ध डामरीकरण कराया गया था, लेकिन एक माह भी नहीं बीता और सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। अब फिर से सीवर कंपनी ने खुदाई शुरू कर दी है। यह नजारा जनता बनाम सिस्टम का है, जहां टैक्स देने वाले नागरिक परेशान हैं और जिम्मेदार सत्ता-प्रतिष्ठान मौन साधे बैठे हैं।

*जनता का सवाल – सड़क हमारी, पैसा हमारा, लेकिन मनमानी ठेकेदार की?*

पहले सीवर लाइन डालने के नाम पर सड़क खोदी गई, अनुबंध शर्तों के मुताबिक सीवर ठेका कंपनी ने रेस्टोरेशन नहीं किया। आरोप है कि उसके बाद नगर निगम ने कायाकल्प योजना के तहत डामरीकरण करा दिया। लेकिन यह डामरीकरण महज दिखावा साबित हुआ। एक माह में ही गड्ढे बन गए और अब फिर से सीवर कंपनी ने उसी सड़क पर खुदाई शुरू कर दी है।

नागरिक पूछ रहे हैं – “जब हर बार जनता की जेब से लाखों करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, तो ठेकेदारों और अफसरों से जवाब क्यों नहीं मांगा जाता? आखिर किसकी जिम्मेदारी है कि नियम और समन्वय से काम हो, साथ ही सड़क टिकाऊ बने?”

*व्यापारी और राहगीर हुए त्रस्त*

खुदाई से यातायात बिगड़ा हुआ है। पैदल चलना मुश्किल, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों की मुश्किलें अलग। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक आने से बच रहे हैं, कारोबार चौपट हो रहा है। एक व्यापारी ने तंज कसते हुए कहा “यहां सड़कें नहीं, खुदाई स्थायी प्रोजेक्ट बन चुका है। हर महीने नए गड्ढे और नई मरम्मत आखिर कब तक?”

*नेताओं और विपक्ष की चुप्पी पर गुस्सा*

महापौर प्रीति संजीव सूरी और पार्षद जैसे जनप्रतिनिधि क्यों चुप हैं? वे मनमानी कैसे होने दे रहे। विधायक संदीप जयसवाल मुखर क्यो नहीं होते।  विपक्ष कांग्रेस के नेता भी सड़क पर उतरकर सवाल क्यों नहीं पूछ रहे? नागरिकों का कहना है कि “चुनाव आते ही नेता सड़क-रोड-ड्रेन का वादा करते हैं, लेकिन जीतने के बाद यही सड़कें उनके लिए मुद्दा नहीं रह जातीं। जनता भुगतती रहती है और नेता केवल भाषण देते रहते हैं।”

*सवाल गहरे हैं जवाब कौन देगा*

जब सीवर कंपनी ने अनुबंध का पालन नहीं किया तो निगम अफसरों  ने काया कल्प के तहत डामरीकरण क्यों कराया? लाखों खर्च होने के बाद सड़क एक माह में गड्ढों में कैसे तब्दील हो गई? जिम्मेदारी तय क्यों नहीं होती ठेकेदार पर जुर्माना या अफसर पर कार्रवाई क्यों नहीं? जनता के टैक्स का पैसा आखिर कब तक बर्बाद होता रहेगा?

*जनता की मांग जवाबदेही तय करो*

लोग अब साफ कह रहे हैं कि यह सिर्फ सड़क की समस्या नहीं है, यह भ्रष्टाचार और प्रशासनिक ढिलाई का परिणाम है। ठेकेदारों की मनमानी, अफसरों की चुप्पी और नेताओं की राजनीति के बीच सबसे ज्यादा नुकसान जनता का हो रहा है। जनता मांग कर रही है कि इस पूरे मामले की जांच हो, दोषी अफसरों और ठेकेदारों पर कार्रवाई हो और सड़क को बार-बार खोदने की प्रथा खत्म की जाए।

टिप्पणियाँ

popular post

5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई कटनी ।  भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। टीम ने स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पटवारी साहब एक किसान से जमीन के सीमांकन (नाप-जोख) के एवज में इस रकम की डिमांड कर रहे थे। *चार बार कराया सीमांकन, फिर भी अटका रखी थी रिपोर्ट* इस पूरी कार्रवाई के पीछे पीड़ित की लंबी प्रताड़ना की कहानी है। जानकारी के अनुसार, कौड़िया निवासी शिकायतकर्ता शिव कुमार जायसवाल अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुका था। बताया गया है कि पीड़ित ने पटवारी से चार बार सीमांकन करवाया, लेकिन पटवारी साहब हर बार बिना 'सेवा-पानी' के ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने को राजी नहीं थे। रिपोर्ट दबाकर बैठना और किसान को दौड़ाना, पटवारी की आदत बन चुका था। अंत में परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी। *लोकायुक्त के जाल में फंसे पटवारी साहब* जबलपुर लोकाय...

ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में

 ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में कटनी | कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए महिमा रघुवंशी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने औपचारिक रूप से ढीमरखेड़ा थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नई थाना प्रभारी के रूप में महिमा रघुवंशी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित करना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं पीड़ितों को त्वरित न्याय और सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है। महिमा रघुवंशी की नियुक्ति से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, अपराध न...

हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ - विधायक श्री सिंह, विधायक, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर, जनकल्याण शिविर में 70 आवेदन हुए पंजीकृत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश

 हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ - विधायक श्री सिंह, विधायक, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर, जनकल्याण शिविर में 70 आवेदन हुए पंजीकृत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश कटनी  |  शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में सोमवार को विकासखण्ड ढीमरखेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के पहले दिन 70 आवेदन पंजीकृत किए गए। शिविर में विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह,  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा की विशेष मौजूदगी रही। विधायक श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। सरकार की योजनाओं से गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और व्यापारियों को सीधा लाभ मिला है। विधायक ने कहा कि जनकल्याण शिविर प्रधानमं...