सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

 ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे



ढीमरखेड़ा  |  चोरी की वारदातें अक्सर पीड़ितों के लिए गहरी मानसिक और आर्थिक चोट छोड़ जाती हैं। जब कोई व्यक्ति अपने घर से बाहर होता है और लौटने पर यह देखता है कि उसकी मेहनत की कमाई, कीमती सामान, और यादगार वस्तुएं गायब हैं, तो यह अनुभव न केवल हताशा पैदा करता है बल्कि सुरक्षा की भावना को भी तोड़ देता है। लेकिन जब कानून-व्यवस्था संभालने वाली पुलिस ऐसे मामलों में तुरंत सक्रिय हो जाए, तो यह जनता के विश्वास को मजबूत करता है।

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई ताजा चोरी की वारदात इस बात का उदाहरण है कि यदि पुलिस त्वरित कार्रवाई करे तो अपराधियों को ज्यादा समय तक आज़ादी का मौका नहीं मिल पाता। मकान का छप्पर हटा था कमरे का ताला टूटा पड़ा था अंदर रखी पेटी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था। पेटी में रखे चांदी का डोरा, एक पायल, और एक चांदी का गुच्छा था गायब, चोरी के चंद घंटे बाद तीनों आरोपी सलाखों के पीछे, 50 हजार के जेवर बरामद,सूने घर को बनाया था निशाना ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में सूने घर से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने महज कुछ घंटों में दबोच लिया  आरोपियों के पास से चांदी के जेवरात समेत 50 हजार रुपये की संपत्ति बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के चलते थाना ढीमरखेडा क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा महज कुछ घंटों में कर दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए चांदी के जेवर बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। विश्वनाथ चौबे उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम देवरीमंगेली, थाना उमरियापान ने पुलिस को बताया कि वे ग्राम कटरिया में किराये का मकान लेकर खेती-किसानी का कार्य करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर 6 अगस्त को वे अपने पैतृक गांव चले गए थे। 13 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे जब वे वापस लौटे, तो देखा कि मकान का छप्पर हटा हुआ था और कमरे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर रखी पेटी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था। पेटी में रखे चांदी का डोरा, एक पायल, और एक चांदी का गुच्छा, कुल कीमत लगभग 50,000 रुपये, गायब थे। पीड़ित की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 331(4), 305ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा मो. शाहिद के नेतृत्व में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मात्र कुछ घंटों में ग्राम कटरिया के तीन आरोपियों दुर्गेश प्रजापति, विनीत प्रजापति और बसंत प्रजापति को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सभी चांदी के जेवर, जिनमें डोरा, पायल और गुच्छा शामिल हैं, कुल कीमत लगभग 50,000 रुपये, बरामद किए,आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है ।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...