सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना उमरियापान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार, एक लाख का माल बरामद

 थाना उमरियापान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार, एक लाख का माल बरामद



ढीमरखेड़ा । थाना उमरियापान पुलिस ने धोखाधड़ी की वारदात का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।दिनांक 19 अगस्त 2025 को प्रमोद चौधरी पिता वनमाली चौधरी, उम्र 32 वर्ष निवासी घुघरी थाना उमरियापान ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रामसंजीवन उर्फ शंकर बर्मन नामक व्यक्ति ने बातों का झांसा देकर उसके साथ धोखाधड़ी की।आरोपी पीड़ित की टी.व्ही.एस. मोटर साइकिल क्रमांक एम.पी. 21 J.A. 8558, रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन और नगद 4000 रुपये कुल मिलाकर लगभग एक लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना उमरियापान में अपराध क्रमांक 297/25 धारा 318(4), 316(2) पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की गई।

*वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन*

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना उमरियापान पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की।

*आरोपी की गिरफ्तारी व माल बरामदगी*

मानवीय एवं तकनीकी सूत्रों के आधार पर जानकारी मिली कि आरोपी मानपुर जिला उमरिया में देखा गया है। पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और वहां से आरोपी को दबोच लिया गया। थाना लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके कब्जे से मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगद राशि सहित कुल कीमती एक लाख रुपये का माल बरामद किया गया।

*पुलिस कार्रवाई में विशेष भूमिका*

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, उप निरीक्षक भरत सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आशीष झारिया, अजय सिंह, आरक्षक नीलेश पटेल, रोहित झारिया, मोहन मुबेल, जगन्नाथ सिंह, योगेश पटेल, अनिल पांडेय, सतेन्द्र चौरसिया, सैनिक संतोष एवं देवेन्द्र बाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना उमरियापान पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से पीड़ित को राहत मिली है और क्षेत्र की जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

टिप्पणियाँ

popular post

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी कटनी । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुपालन में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जनपद पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री कृष्णकांत पांडे ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न में जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देशों के पालन में श्री पांडे ने नई जिम्मेदारी संभाली। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी। *ग्रामीण विकास कार्यों पर रहेगी नजर* जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का संचालन, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों...

रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

 रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई ढीमरखेड़ा ।  क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस द्वारा समय-समय पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में रेत का परिवहन धड़ल्ले से जारी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर मनोज बागरी के कथित रेत कारोबार की भी जांच कराए जाने और यदि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता प्रमाणित होती है तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब पुलिस अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है, तो इस कारोबार से जुड़े कथित संचालकों और मुख्य जिम्मेदार लोगों तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुंच रही है? अब क्षेत्रवासियों की निगाहें सिलौड़ी चौकी पुलिस और ढीमरखेड़ा थाना पुलिस पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस केवल वाहन पकड़ने तक सीमित न रहकर रेत के अवैध कारोबार की पूर...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...