सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एकीकृत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दशरमन में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया 15 अगस्त का कार्यक्रम

 एकीकृत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दशरमन में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया 15 अगस्त का कार्यक्रम



ढीमरखेड़ा  |  भारत के राष्ट्रीय पर्वों में स्वतंत्रता दिवस का अपना एक विशिष्ट स्थान है। यह केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान, त्याग और संघर्ष की याद दिलाने वाला पावन दिवस है। 15 अगस्त 1947 को भारत आज़ाद हुआ और तब से लेकर हर वर्ष यह दिन हमें राष्ट्र की अस्मिता, एकता, अखंडता और स्वाभिमान की याद दिलाता है। यह केवल झंडा फहराने और परेड का दिन नहीं, बल्कि पीढ़ियों को प्रेरणा देने का अवसर है। कटनी जिले की तहसील ढीमरखेड़ा अंतर्गत आने वाली एकीकृत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दशरमन में विद्यालय प्रभारी के निर्देशन में 15 अगस्त के दिन 79 वें स्वतंत्रता दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें ध्वजारोहण के बाद छात्र - छात्राओं ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, तो वहीं विद्यालय के भूत पूर्व छात्र भीखम लाल झारिया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्रों - छात्राओ के बीच विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन ग्राम के नागरिक रमेश प्रसाद गर्ग, चंद्रशेखर सोनी ने किया, इस अवसर पर कार्यक्रम में सत्यपाल सिंह सौलंकी भरत शुक्ला शाला प्रभारी राजेंद्र प्रसाद शुक्ला प्रशांत कुमार सोनी मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ब्लाक उपाध्यक्ष ढीमरखेड़ा संतोष कुमार शुक्ला रामलखन झारिया मनोज कुमार गौतम रणजीत सिंह बागरी पंकज प्यासी दिनेश कुमार शुक्ला शिवप्रसाद पटेल माधुरी हल्दकार अनिल कुमार बर्मन समस्त स्टाफ एवं गांव के सभी वरिष्ठ नागरिक गणों की उपस्थिति रही, समस्त स्टाफ की उपस्थिति के साथ- साथ विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के बीच यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

टिप्पणियाँ

popular post

5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई कटनी ।  भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। टीम ने स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पटवारी साहब एक किसान से जमीन के सीमांकन (नाप-जोख) के एवज में इस रकम की डिमांड कर रहे थे। *चार बार कराया सीमांकन, फिर भी अटका रखी थी रिपोर्ट* इस पूरी कार्रवाई के पीछे पीड़ित की लंबी प्रताड़ना की कहानी है। जानकारी के अनुसार, कौड़िया निवासी शिकायतकर्ता शिव कुमार जायसवाल अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुका था। बताया गया है कि पीड़ित ने पटवारी से चार बार सीमांकन करवाया, लेकिन पटवारी साहब हर बार बिना 'सेवा-पानी' के ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने को राजी नहीं थे। रिपोर्ट दबाकर बैठना और किसान को दौड़ाना, पटवारी की आदत बन चुका था। अंत में परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी। *लोकायुक्त के जाल में फंसे पटवारी साहब* जबलपुर लोकाय...

ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में

 ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में कटनी | कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए महिमा रघुवंशी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने औपचारिक रूप से ढीमरखेड़ा थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नई थाना प्रभारी के रूप में महिमा रघुवंशी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित करना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं पीड़ितों को त्वरित न्याय और सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है। महिमा रघुवंशी की नियुक्ति से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, अपराध न...

हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ - विधायक श्री सिंह, विधायक, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर, जनकल्याण शिविर में 70 आवेदन हुए पंजीकृत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश

 हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ - विधायक श्री सिंह, विधायक, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर, जनकल्याण शिविर में 70 आवेदन हुए पंजीकृत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश कटनी  |  शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में सोमवार को विकासखण्ड ढीमरखेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के पहले दिन 70 आवेदन पंजीकृत किए गए। शिविर में विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह,  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा की विशेष मौजूदगी रही। विधायक श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। सरकार की योजनाओं से गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और व्यापारियों को सीधा लाभ मिला है। विधायक ने कहा कि जनकल्याण शिविर प्रधानमं...