सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कटनी जिले की शान संजय पाठक गरीबों के मसीहा और राजनीति के बब्बर शेर

 कटनी जिले की शान संजय पाठक  गरीबों के मसीहा और राजनीति के बब्बर शेर



ढीमरखेड़ा | मध्यप्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में कुछ नेता ऐसे होते हैं जो केवल चुनाव जीतने या पद पाने के लिए नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की भावना से काम करते हैं। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक ऐसा ही नाम है संजय पाठक। यह नाम केवल एक नेता का नहीं बल्कि एक भाव, एक उम्मीद और एक भरोसे का प्रतीक बन चुका है। जिन्हें लोग 'गरीबों का मसीहा' कहते हैं, जिन्हें राजनीति में 'बब्बर शेर' कहा जाता है, और जिनके बारे में यह कहा जाता है "तेरे दुश्मन तुझे कैसे हराएंगे, जब गरीबों की दुआएं और हजार हाथ वाले की कृपा तेरे साथ है।

*गरीबों के मसीहा जनसेवा की मिसाल*

कटनी जिले के हर गरीब परिवार के लिए संजय पाठक एक मसीहा से कम नहीं हैं। उन्होंने हजारों लोगों के इलाज का खर्च उठाया, बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा, विधवाओं और वृद्धों को पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया। हर त्यौहार, आपदा, या संकट की घड़ी में संजय पाठक सबसे पहले मौजूद रहते हैं।कैंसर, हार्ट अटैक, किडनी जैसे गंभीर बीमारियों से पीड़ित गरीब मरीजों का संजय पाठक ने मुफ्त इलाज कराया। कई बार उन्होंने निजी अस्पतालों के भारी बिल खुद भरे ताकि कोई गरीब अपनी जान न गंवाए। गरीब बच्चों की स्कूल फीस, किताबें, ड्रेस, साइकिल आदि की व्यवस्था उन्होंने की। कई मेधावी छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्तियाँ भी दिलवाईं। उन्होंने हजारों गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना और राशन कार्ड जैसी सुविधाओं से जोड़ा। खुद अपने संसाधनों से भी सैकड़ों परिवारों को राशन पहुंचाया।

*राजनीति में बब्बर शेर विरोधियों के लिए चुनौती*

राजनीति में संजय पाठक को उनके समर्थक ‘बब्बर शेर’ कहते हैं। वे अपने मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट विचारधारा और निडर निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। विपक्ष कितनी भी चालें चले, लेकिन जनता का अटूट विश्वास उनके साथ रहा है। वे हर चुनाव में भारी मतों से विजयी होते आए हैं। उनकी सभा में उमड़ती भीड़, उनके नाम के नारों से गूंजती गलियां, और हर उम्र के लोगों में उनके प्रति सम्मान यह दिखाता है कि वे केवल नेता नहीं बल्कि "जनता के दिलों के राजा" हैं।

*भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ कड़ा रुख*

संजय पाठक ने प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ भी कड़े कदम उठाए। कई बार उन्होंने जिले में व्याप्त अधिकारियों की लापरवाही और रिश्वतखोरी को उजागर किया। उन्होंने हर पंचायत, हर स्कूल, हर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की कमियों को ठीक कराया। संजय पाठक ने युवाओं को रोजगार के अवसर, खेल मैदान, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब आदि देकर एक नई दिशा दी। उन्होंने कटनी में युवाओं के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम, ओपन जिम, और कोचिंग सेंटर की पहल की।उन्होंने युवाओं से हमेशा कहा “राजनीति में आओ, लेकिन ईमानदारी और सेवा की भावना के साथ।” यही कारण है कि आज कटनी के हजारों युवा उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

*समाज में समरसता का प्रतीक*

संजय पाठक जाति, धर्म, वर्ग, पार्टी से ऊपर उठकर काम करते हैं। उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी समुदायों के लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया है। उनकी छवि एक सर्वधर्म समभाव नेता की है। वे हर वर्ग के साथ संवाद में विश्वास रखते हैं। तेरे दुश्मन तुझे कैसे हराएंगे संजय पाठक के जीवन पर यह पंक्ति बिल्कुल सटीक बैठती है “तेरे दुश्मन तुझे कैसे हराएंगे, जब गरीबों की दुआएं और हजार हाथ वाले की कृपा तेरे साथ है।” संजय पाठक का व्यक्तित्व इतना विशाल है कि नफरत और विरोध उनके सामने टिक नहीं पाते। उनकी सादगी, सहृदयता और जनता से जुड़ाव उन्हें राजनीति के उन गिने-चुने नेताओं में शुमार करता है जो चुनाव नहीं, विश्वास जीतते हैं।कटनी जिले के हर गाँव, हर गली में यदि किसी का नाम श्रद्धा से लिया जाता है, तो वह है संजय पाठक। वे न केवल एक विधायक, मंत्री या नेता हैं, बल्कि एक जननायक हैं। आज जब राजनीति पर स्वार्थ और भ्रष्टाचार का आरोप लगता है, तब संजय पाठक जैसे नेताओं की उपस्थिति आशा की किरण बनकर चमकती है। नेता वही होता है जो जनता के दुख में साथ हो, और उनके लिए अपनी सुख-सुविधाओं को भी छोड़ दे। कटनी ही नहीं, संपूर्ण मध्यप्रदेश को गर्व है कि उनके पास संजय पाठक जैसा जननायक है  जो सचमुच में गरीबों का मसीहा और राजनीति का बब्बर शेर है।

टिप्पणियाँ

  1. बिल्कुल सही भैया के इसी साहस और शौर्य के कारण लोग उन्हें आदर सम्मान और उनके अतुलनीय प्रेम को हृदय से प्रणाम करते है मेरा भी प्रणाम स्वीकार करें

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...