सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर ने नागरिकों से बढ़े जलस्तर वाले नदी- नालों को पार नहीं करने की अपील, जान जोखिम में नहीं डालने आम जनता से सावधानी और सतर्कता बरतने किया आग्रह

 कलेक्टर ने नागरिकों से बढ़े जलस्तर वाले नदी- नालों को पार नहीं करने की अपील, जान जोखिम में नहीं डालने आम जनता से सावधानी और सतर्कता बरतने किया आग्रह



कटनी ।  कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने मानसून के दौरान बारिश को देखते हुए आम नागरिकों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। जिससे की इस दौरान किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि की रोकथाम सुनिश्चित हो सके।कलेक्टर श्री यादव ने कहा है  की मौसमी नदी -नालों  के जलस्तर में वृद्धि होने पर उनसे सुरक्षित दूरी बना कर रखें। नदी -नालों के उफान पर होने पर रपटा,पुल -पुलिया के ऊपर से पानी बहने की स्थिति में इसे  वाहन सहित या पैदल पार करने का दुस्साहस बिल्कुल नहीं करें। किसी भी हाल में जान जोखिम में न डालें। ऐसा खुद भी करें और दूसरों को भी बढ़े जलस्तर वाले जल स्त्रोत नदी -नाले से  सुरक्षित दूरी बनाकर रखने की सलाह दें। कलेक्टर श्री यादव ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्य क्षेत्र के  संभावित जल भराव वाले निचले हिस्से और तटीय इलाकों पर नजर रखें। कलेक्टर ने आपदा राहत की विगत दिनों आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया था कि ज़रूरत के मुताबिक स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पशुधन और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के लिए स्थलों का पहले से चयन कर लें और खाद्यान्न सहित दवाइयों की भी पर्याप्त व्यवस्था कर लेवें।

*पानी उफान पर होने पर पुल-पुलिया पार नहीं करें*

बारिश से नदी -नालों एवं निचले इलाकों में पानी का स्तर अचानक तेजी से बढ़ता है, विशेष कर पहाड़ी क्षेत्रों में नदी नालों में जल्दी ही पानी का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में जलस्तर  के घटने का इंतजार करें या कहीं आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।  लेकिन किसी भी स्थिति में उफान और बढ़े जलस्तर वाले पुल- पुलिया, नदी- नालों को पार नहीं करें। जिंदगी अनमोल है, छोटी सी गलती और दुस्साहस से जीवन को संकट में न डालें। कलेक्टर श्री  यादव ने जिले के आमजनों से अपील की  है कि वे नदी- नालों व जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। सड़क और पुल के उपर से पानी बहने की स्थिति में उस जगह को पार करने का जोखिम बिल्कुल भी ना उठाएं। शिक्षकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे छात्रों को बतायें कि नदी -नालों के ऊपर पानी का बहाव होने पर इस स्थान से सुरक्षित दूरी बना कर रखें, इसे पार करने का जोखिम न उठाएं।

  *रील व सेल्फी के चक्कर में जान जोखिम में न डालें* 

मानसून के सक्रिय होने से मौसम भी  सुहाना हो चुका है। ऐसे  में नदी - नालों ,पुल- पुलिया के किनारे और प्राकृतिक झरने वाले स्पॉट्स लोगों की पहली पसंद होती है। ऐसे में मौसम का लुत्फ - जरूर उठाएँ लेकिन रील बनाने,सेल्फी लेने और रोमांच के चक्कर में अपनी और अपने परिवार की जान से खिलवाड़ न करें, विशेष कर बच्चों को तेज पानी के बहाव वाले स्थान पर न जाने दें।क्योंकि लगातार हो रही बारिश के कारण कब, कहाँ से पानी का बहाव तेज हो जाए, ये किसी को नहीं पता। जिला प्रशासन और पुलिस  आपको समझाइश दे सकता है और अलर्ट कर सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय आपकी समझदारी पर ही निर्भर होगा।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस

 रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस  कटनी  |  जिले की ढीमरखेड़ा तहसील से भ्रष्टाचार का एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पटवारी पर गरीब ग्रामीण से जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर ₹1,40,000 की रिश्वत ऐंठने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने और रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। *9 महीने तक कटवाए चक्कर, 3 किस्तों में वसूली रकम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हर्रई का है। गाँव के निवासी ज्ञान सिंह (पिता इंदर सिंह) ने एसडीएम को सौंपी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी खसरा नंबर 15 (रकबा 2 एकड़ 70 डिसमिल) जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर पटवारी शहर बानो ने झांसा देकर 9 महीने पहले तीन अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1.40 लाख ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद भी जब महीनों बीत जाने पर पट्टा नहीं बना और पटवारी टालमटोल करती रही, तो परेशान पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन का वीडियो बना लिया...

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को संगठित करने की मुहिम तेज कटनी में पंडित सुरेश त्रिपाठी बने जिला संयोजक, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष के अनुभव को मिला सम्मान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक की बुलंद होती आवाज

 सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को संगठित करने की मुहिम तेज कटनी में पंडित सुरेश त्रिपाठी बने जिला संयोजक, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष के अनुभव को मिला सम्मान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक की बुलंद होती आवाज कटनी |  भारतीय समाज में सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) को अमूमन सक्रिय जीवन का ठहराव मान लिया जाता है, लेकिन समकालीन परिदृश्य में यह धारणा तेजी से बदल रही है। सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी जीवनभर राष्ट्र निर्माण और शासकीय व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में अपना अमूल्य योगदान देते हैं।सेवाकाल के बाद भी उनकी समस्याओं, पेंशन विसंगतियों, चिकित्सा सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर एक मजबूत और एकजुट मंच की आवश्यकता हमेशा महसूस की जाती रही है। इसी आवश्यकता को समझते हुए, भारतीय मजदूर संघ (BMS), मध्यप्रदेश से संबद्ध सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ ने पूरे प्रदेश में अपने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है।इस राष्ट्रव्यापी और प्रांतीय मुहिम का मुख्य उद्देश्य बिखरे हुए पेंशनभोगी समाज को एक सूत्र में पिरोकर उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती स...