सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टैक्स बार एसोसिएशन, जबलपुर द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट वर्ष 2025 में अपने आप में एक ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध हुआ, जश्न का दिख रहा माहौल

 टैक्स बार एसोसिएशन, जबलपुर द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट वर्ष 2025 में अपने आप में एक ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध हुआ, जश्न का दिख रहा माहौल 



ढीमरखेड़ा  |  टैक्स बार एसोसिएशन, जबलपुर (TBA JBP) द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट वर्ष 2025 में अपने आप में एक ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध हुआ। इस अद्वितीय आयोजन की सफलता का श्रेय उस मजबूत टीम भावना, कठिन परिश्रम, निष्ठा, तथा संगठनात्मक कुशलता को जाता है जो TBA के अध्यक्ष श्री शिशिर नेमा जी, जनरल सेक्रेटरी श्री गोपाल तंत्वव्य जी, समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने दिखाई। इस टूर्नामेंट ने न केवल खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, अपितु टैक्स बार के सभी सदस्यों के मध्य सौहार्द एवं आपसी सहयोग की भावना को भी नया आयाम प्रदान किया। इस आयोजन के विशेष सहयोगी एवं मार्गदर्शक श्री एम.एम. नेमा संरक्षक जी, श्री व्ही.के. दवे संरक्षक जी, श्री पंकज नेमा जी, श्री पवन नेमा जी, श्री अभिजीत दवे जी, श्री मयंक कौशल जी, श्री मयूर कौशल जी, श्री सचिन मिश्रा जी, श्री परेश वर्मा जी, श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर जी, श्री प्रवीण जोशी जी रहे जिनके मार्गदर्शन व सतत सक्रिय सहयोग के बिना इस टूर्नामेंट का सुचारु संचालन संभव नहीं था। यह टूर्नामेंट TBA के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय इसलिए भी बन गया क्योंकि इसमें सभी ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आयोजन समिति की अथक मेहनत एवं प्रबंधन कुशलता का परिणाम था कि मैदान पर खिलाड़ियों ने खेल की उत्कृष्टता तो दर्शायी ही, दर्शकों व उपस्थित सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस आयोजन में भाग लेने वाली सभी टीमों के प्रमोटर एवं कप्तान भी बधाई के पात्र हैं, जिनमें प्रमुख रूप से प्रमोटर श्री व्ही.के. दवे जी तथा कप्तान श्री एस.एस. ठाकुर जी, श्री सुमित नेमा जी, श्री परेश वर्मा जी, श्री कमल वालेचा जी शामिल हैं। इनके साथ-साथ टूर्नामेंट में अंपायरिंग का दायित्व निभा रहे हमारे टैक्स परिवार के प्रतिभाशाली सदस्य पार्थ नेमा (पंकज नेमा जी), सिद्धांत ठाकुर (सुशील सिंह ठाकुर जी), ऋषभ नेमा (अजय नेमा जी) भी साधुवाद के पात्र हैं। इनके कुशल निर्णयों ने मैचों को निष्पक्ष और रोचक बनाए रखा।टूर्नामेंट के सभी खिलाड़ियों के लिए वनबंधु परिषद युवा शाखा के अध्यक्ष एवं हमारे संरक्षक श्री गणेश नारायण पुरोहित जी एवं उनके पदाधिकारियों द्वारा प्रायोजित टी-शर्ट्स भी इस आयोजन की विशेष उपलब्धि रही। इससे न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा बल्कि एकरूपता व संगठन की भावना भी प्रकट हुई। इस प्रकार हर छोटे-बड़े पहलू पर विचार कर इस आयोजन को सफल बनाया गया। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता रही टीम भावना। सभी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्य किया। चाहे वह मैदान की सफाई हो, पिच की तैयारी हो, खिलाड़ियों के स्वागत की व्यवस्था हो या फिर अंपायरिंग, हर क्षेत्र में अनुशासन एवं उत्तरदायित्व का परिचय मिला। इस टूर्नामेंट का आयोजन इस बात का प्रमाण है कि यदि हम सभी अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर संस्था एवं समाजहित में सोचें, तो कोई भी कार्य असंभव नहीं। इस आयोजन के माध्यम से टैक्स बार एसोसिएशन जबलपुर ने न केवल अपनी संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया कि व्यस्तताओं के बीच भी यदि सामूहिक प्रयास हो तो एक उच्च स्तरीय खेल आयोजन संपन्न किया जा सकता है। यह टूर्नामेंट आने वाले वर्षों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। इस आयोजन में कार्यरत सभी गुप्त नायकों का भी हृदय से धन्यवाद देना चाहूँगा, जिनके बिना मैदान का प्रबंधन, खिलाड़ियों के लिए जल व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति, पवेलियन की व्यवस्था आदि कार्य संभव नहीं हो पाते। इसके साथ ही आयोजन के पश्चात जो सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ मिलीं, उन्होंने सभी की मेहनत को सार्थकता प्रदान की। खेल के दौरान चोटिल खिलाड़ियों की सहायता, मैदान पर अनुशासन, समय पालन, खेल भावना जैसी बातों ने सभी के दिल जीत लिए। इस अवसर पर TBA परिवार के सभी वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति व आशीर्वाद भी आयोजन को गरिमा प्रदान करने वाले रहे। उनके अनुभव व दिशा निर्देशों से युवा सदस्यों को सीखने का अवसर मिला। इस टूर्नामेंट से एक सीख यह भी मिली कि खेलों के माध्यम से संस्था में नई ऊर्जा का संचार होता है। सदस्यों के बीच आपसी विश्वास व सामंजस्य प्रगाढ़ होता है, जो संस्था के दीर्घकालिक विकास के लिए आवश्यक है। आखिर में, मैं एक बार पुनः आयोजन समिति, सभी संरक्षकों, सभी सहभागियों, खिलाड़ियों, दर्शकों, निर्णायकों, प्रायोजकों, तथा अन्य सभी सहयोगियों का धन्यवाद करता हूँ। आप सभी के योगदान ने इस टूर्नामेंट को एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया। हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे और TBA परिवार इस प्रकार एकजुट रहकर नयी ऊँचाइयाँ छूता रहेगा।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी कटनी । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुपालन में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जनपद पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री कृष्णकांत पांडे ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न में जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देशों के पालन में श्री पांडे ने नई जिम्मेदारी संभाली। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी। *ग्रामीण विकास कार्यों पर रहेगी नजर* जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का संचालन, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...