सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदूषण विभाग की कार्रवाई नोटिस तक सीमित, क्रेशर प्लांट के मनमाने संचालन पर नही लगी रोक, नियमों की उड़ रही धज्जियां प्रशासन की कार्रवाई नोटिस तक सीमित

 प्रदूषण विभाग की कार्रवाई नोटिस तक सीमित, क्रेशर प्लांट के मनमाने संचालन पर नही लगी रोक, नियमों की उड़ रही धज्जियां प्रशासन की कार्रवाई नोटिस तक सीमित



कटनी |  कटनी जिले के बरही तहसील क्षेत्र में दर्जन भर क्रेशर प्लांट मनमाने तरीके से चल रहे हैं रात दिन उड़ती धूल से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्रेशर प्लांट के मनमाने संचालन से किसानों की खेतिहर भूमि बंजर होते जा रही है प्रदूषण के कारण ग्रामीण खांसी,दमा,चर्मराग जैसे गंभीर बीमारी से ग्रसित हो रहे है जिसको लेकर लगातार ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की लेकिन प्रशासन के द्वारा ध्यान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की जिसके बाद प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने जांच किया जिसमे से क्रेशर प्लाट मालिकों के द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था उड़ती धूल को रोकने बाउंड्रीवॉल पानी का छिड़काव पेड़ पौधे नही लगाए गए जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने मेसर्स केपी अवस्थी सरोज मिनिरल्स एंड माइनस महालक्ष्मी मिनिरल्स एंड माइनस श्री राम ट्रेडर्स सहित चार क्रेशर प्लांट संचालकों को नोटिस जारी कर प्लांट बंद करने के निर्देश दिए गए। वहीं माइनिंग विभाग को खदान बंद करने व विद्युत विभाग को लाइट विच्छेद करने सहित अनुविभागीय अधिकारी को सूचित किया 15 दिन की मोहलत दी गई करीब एक माह बाद भी क्रेशर प्लांट के संचालन में मनमानी बंद नही हुई। रसूखदार प्लाट मालिकों के द्वारा शासन प्रशासन के नियमों को खुलेआम रौंद रहे है उन्हें कोई डर भय नहीं है वहीं प्रदूषण विभाग की कार्रवाई नोटिस तक सीमित है ग्रामीणों ने कलेक्टर दिलीप कुमार यादव का ध्यानाकर्षण कराया क्रेशर प्लांट संचालन की मनमानी पर रोक लगाने की मांग किया है।

*नियमों का नही हो रहा पालन*

बिचपुरा कनौर जाजागढ़ ददरा टोला में नियम को ताक में चल रहे क्रेशर प्लांट संचालन को लेकर ग्रामीणों ने कई बार शासन प्रशासन को अवगत कराकर क्रेशर प्लांट की जांच कर कार्रवाई की लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। ग्रामीण कौशल सिंह पुष्पराज सिंह परस्ते शालू खान छोटे खान रामसुजान काछी ने बताया कि क्रेशर प्लांट में शासन के नियमों का पालन नहीं हो रहा रात दिन धूल उड़ती है जिससे ग्रामीण व आमजन परेशान है प्लांट की उड़ती धूल के कारण किसानों की भूमि बंजर हो गई है पेड़ पौधे सूख कर नष्ट हो गए हैं। प्लांट के आसपास कहीं भी वृक्षारोपण नहीं कराया गया और न बाउंड्रीवॉल कराई गई प्लांट संचालन के दौरान पानी का भी छिड़काव नहीं किया जाता आलम यह है कि रात दिन उड़ती धूल के कारण ग्रामीण गंभीर बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं।

*जनपद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र हैवी ब्लास्टिंग बंद करने की मांग*

बिचपुरा ददरा टोला जाजागढ़ कनौर करौंदी कला के समीप संचालित क्रेशर प्लांट मालिकों के द्वारा खनिज संपदा का दोहन करने के लिए हैवी ब्लास्टिंग की जाती है खदानों से पत्थर निकालकर गिट्टी बनाने का काम किया जाता है जिसमे नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। वहीं बड़वारा जनपद अध्यक्ष श्रीमति सुधा जायसवाल ने क्रेशर प्लांट संचालकों के द्वारा की जा रही है हैवी ब्लास्टिंग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि हैवी ब्लास्टिंग के कारण किसानों के कुआं ट्यूब वेल जल सूख गए है और जल स्रोत धरातल पर चला गया है जिससे किसान व आमजन परेशान है हैवी ब्लास्टिंग के कारण लोगों के घरों में दरार आ गई है जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

*इनका कहना है*

प्रदूषण विभाग ने क्रेशर प्लांट संचालकों को नोटिस जारी कर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए है जानकारी मिली है जांच जारी है अग्रिम कार्यवाही की जाएंगी।

*महेश मंडलोई , एसडीएम विजयराघवगढ*

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...