सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कार-विहीन गृहमंत्री के बाद पड़ोसी सीएम भी करके चले गए विपक्ष का निंदा-पाठ रिकार्ड जीत की अपील सब कर गए ताकि रिकार्ड विफलता का दाग मिटाने का बज जाए डंका

 कार-विहीन गृहमंत्री के बाद पड़ोसी सीएम भी करके चले गए विपक्ष का निंदा-पाठ रिकार्ड जीत की अपील  सब कर गए ताकि रिकार्ड विफलता का दाग मिटाने का बज जाए डंका



ढीमरखेड़ा । चुनावी शपथ पत्र  के अनुसार कार विहीन गृह मंत्री अमित शाह ने बरही में और उसके बाद छग के सीएम विष्णुदेव साय ने बाकल में अलाल सांसद प्रत्याशी वी डी शर्मा की सुनिश्चित विजय पर रिकार्ड मतों से जिताने की अपील करते हुए जनता को कांग्रेस का निंदा-चालीसा सुनाया, मोदी को ब्रम्हाण्ड नायक जैसे प्रशंसा के शब्द पुष्पों से नवाजते हुए कई तरह के कोरे-भाव वाले नारे लगाए। मगर ये राज नहीं बताया कि-वी डी शर्मा ने सांसद रहकर पांच साल में कुछ नहीं कर पाए तो उसकी वजह क्या थी और जीतकर क्या करेंगे, क्योंकि यह एक नीरस-उबाऊ-फीकी जीत होनी है, फिर भी जीत तो जीत है। छग सीएम विष्णुदेव कह गए कि कांग्रेस अपना घर नहीं संभाल पाई। श्री साय कृपा करके इतना और बता जाते कि-डबल एंजिन वाली सत्ता और नमो शाह का अमृतप्रेम पीने वाले, विश्व की सबसे विराट भाजपा संगठन के प्रदेशाधिपति का रूतबा धारण करने वाले सांसद वी डी शर्मा जनप्रतिनिधित्व की कसौटी पर- न लीपने के न पोतने जैसे क्यों उतरे ।

कटनी के मतदाता को इस बात से क्या मतलब कि-कांग्रेस अपना घर नहीं संभाल पा रही। उसे तो मतलब है कि विश्वगुरू की गरिमा वाले भाजपा-गृह धाम ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र को कितना संभाला। एक दो काम ही गिना जाते कि आपके क्षेत्र में बी डी भैया ने 2019 से 2023 तक  विकास के समुंदर में कटनी को कब-कब कितनी गहराई में डुबोकर रख दिया। याद दिलाना व्यर्थ होगा कि-मेडिकल कालेज,सेंट्रल स्कूल, वाशिंग यार्ड,डीआरएम का सब आफिस, मंगलनगर रेलवे ओव्हर ब्रिज, बाकल-रीठी के पठार क्षेत्र की पेयजल संकट के लिए विराट स्वरूप प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा ने कितनी बार आंखें खोलीं, या मजबूती से बंद क्यों रखीं। 

जनता यह जानना चाहती है कि विश्व-विराट पार्टी के विराट स्वरूप सांसद  के रहते  जिले की धरती की छाती छप्पन-छप्पन सौ मीटर की गहराई तक अवैध खनन माफिया ने कैसे फाडक़र रख दी।

नदियों में युद्धस्तरीय मशीनी खनन ने गांव का जलस्तर पाताल में भेज दिया। हर तरह का खनिज व्यापार जिसे भाजपाई नेता का संरक्षण था, वह रायल्टी चोरी बिना टी पी के चलता रहा।  जिले की मीडिया ने कैमरे के सामने वी डी भाईसाब को  बताया, लेकिन अवैध खनिज खनन का कारोबार थमने की वजाय गगनचुंबी ऊंचाईयों  को स्पर्श करता रहा।

*कटनी-पन्ना रेल लाइन के लिए क्या किया*

 चलिए कोई बात नहीं मेडिकल-स्कूल आदि तो सनातन काल से जनता मांग रही और भाजपाई डबल एंजिन के रनिंग स्टॉफ दृष्टि में यह सब कटनी की फिजूल मांग हो सकती हैं, तो जनहित कार्यो  से पांच साल तक  वैरागी बने -वी डी भैया ने ध्यान नहीं दिया,रस्मी-खत लिखकर छोड़ दिया। मगर एक प्रयास तो कटनी से पन्ना को रेलमार्ग से जोडऩे का हो सकता था, इसके लिए  पूर्व विधायक राजू पोद्दार ने रचनात्मक आन्दोलन भी किए थे, जिसमें डबल एंजिन वाली सत्ता ने  जिसे आध्यात्मिक फ्यूल्स से चलने का दावा किया जाता है, इस लिहाज  से तो इस लिहाज से श्री पोद्दार की  स्वस्थ हित वाली राय को सर्वोच्च  प्राथमिकता मिलनी थी, क्यों नहींं प्रोजेक्ट बना बजट में नहीं आया, कोई जवाब विराट नेताओं की सभा से सामने नहीं आया। विपक्ष का निन्दा पुराण सुनाकर अपनी विराट असफलता को ढांपने के ऐसे प्रयास जनता की समझ से बाहर है। इसीलिए विपक्ष विहीन चुनाव में रिकार्ड विजय का डंका बज जाए तो सांसद की विफलता की आवाजें मंद पड़ जाएंगी l

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...