सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डबल एंजिन की सीटी तक न बजा पाने वाला क्या फिर बैठेगा ड्रायविंग-सीट पर उसने दावा तो किया है इस बार तेज सीटी बजाकर बताऊंगा , कटनी-खजुराहो ट्रेक पर वंदे विकास भी दौड़ाकर दिखाऊंगा

 डबल एंजिन की सीटी तक न बजा पाने वाला  क्या फिर बैठेगा ड्रायविंग-सीट पर

उसने दावा तो किया है इस बार तेज सीटी बजाकर बताऊंगा , कटनी-खजुराहो ट्रेक पर वंदे विकास भी दौड़ाकर  दिखाऊंगा



ढीमरखेड़ा । कटनी खजुराहो संसदीय क्षेत्र में एशिया के महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन  कटनी के प्लेटफार्म पर पांच साल से खड़ी डबल-ट्रिपल एंजिन वाली मजबूत सरकार के चुने हुए चालक (सांसद) वी डी शर्मा सीटी तक नहीं बजा पाए तो क्या हुआ, विकास की एक्सप्रेस स्टार्ट नहींं कर पाये तो क्या हुआ आखिर उन्होंने  यह दोहराया तो है कि जितनी कोशिशें कर सकता था बजाने की, करता रहा, कोई बात नहीं इस बार बजा देंगे। डबल एंजिन सरकार का पूरा  रनिंग स्टॉफ (पार्टी के लोग) यह सुनकर हर्ष में  डूब गया है। डबल एजिंन के चालक को मालूम है कि कटनी स्टेशन के विकास पथ पर गाड़ी नहीं चला पाने पर भी उन्हे चार्जशीट नहीं मिल सकती थी। इस बार भी इलेक्शन विक्टरी मशीनरी (ई वी एम) उन्हें डबल एंजिन का ड्रायविंग लायसेंस लाकर स्वयं उनके  श्रीचरण कमलों में समर्पित कर देगी।  कटनी विकास के ट्रेक पर सांसद के पांच साला कर्मो का हिसाब किताब भले निरंक (शून्य) हो, मगर नगरनिगम के कर्मो का डबल भूमि पूजन करने की पंडिताई का प्रदर्शन पंडित शर्मा कर चुके हैं।

*ई वी एम  के आगे गठबंधन भी करेगा सरेंडर*

डबल एंजिन सरकार के टॉप क्लास चालक को दोबारा एंजिन की  सीटी बजाने की जिम्मेदारी सौपने में पार्टी को कोई रिस्क नहीं थी। मुख्य वजह इलेक्शन विक्टरी मशीनरी (ईवीएम) है। यह ईवीएम का ही कमाल है कि उसने शर्मा जी से केसीएम की ई-लायब्रेरी का डबल भूमि- पूजन करवा दिया,  जिसका पूजन पहले हो चुका था। डबल एजिंन सरकार के ड्रायवर के डबल भूमि पूजन का प्रचार का भोंपू इस तेजी से बजाया गया कि ननि के 22 करोड़ के विकास कार्य मध्यप्रदेश की उधार का घी पीने वाली सरकार के  नहीं, केन्द्र की सरकार की यानी सांसद की उपलब्धियां हैं। परोक्ष रूप से माना भी जा सकता है क्योंकि मप्र की शिवसत्ता और मोहन सरकार दोनों को अब तक साढ़े तीन लाख करोड़ का उधार का घी तो केन्द्र सरकार ने ही पिलाकर उनकी  दुर्बलता का ईलाज किया है। उधार के घी की लिमिट पूरी हो चुकी है यानि गले तक शिव-मोहन सरकार कर्ज में डूबी है।

*चार लड्डू, चुटकी भर गुलाल, मोदी राम की फोटो, होंगे वोट हलाल*

पचहत्तर साल के संसदीय-काल में पहली बार वीडी शर्मा ने ऐतिहासिक पिद्दी जनसेवाएं की। कटनी की मांगों पर उनका बैरागी भाव बना रहा, शहर चीखता चिल्लाता रहा-सरकारी मेडिकल कालेज दो- सेंट्रल स्कूल दो- ट्रेन का उजड़ा हुआ वाशिंग यार्ड दो- लेकिन वी डी शर्मा ने कुछ नहीं किया न दिया। अब भाजपा जाने, केन्द्रीय नेता जाने कि सेवा पथ पर पंडि़त जी मुर्झाए-मुर्झाए क्यों डले रहे। हालांकि टिकट लाकर अब डकारें भर रहे हैं कि- जितनी ताकत थी, उतना किया, जो बचा रहा  वह इस बार करेंगे।  होली पर पार्टी जनों को चार लड्डू-चुटकी भर गुलाल रखकर शर्मा जी ने मुंह मीठा कराया है। पैकेट में रामलला के साथ प्रथम पूजनीय मोदी जी की फोटो है, जिनके दर्शन मात्र सेेे कार्यकर्ताओं में विलक्षण दिव्य शक्ति आई है। अब ईवीएम (इले.विक्टरी मशीनरी) के साथ पार्टीजन 99 फीसदी मतदान कमल चिन्ह पर लाएंगे।

*कटनी स्टेशन के लिए भी ऊंट के मुंह में जीरा लाए*

सेवा-कर्मों में निरंक बहीखाता संंधारण करने वाले पंडित शर्मा जी के लड्डुओं के पैकेट भी ऊंट के मुंह में जीरे की भांति रहे l जैसे कटनी के तीन रेलवे स्टेशनों के मेक-अप के लिए सिर्फ सत्तर करोड़ की राशि लेकर पंडित शर्मा अति संतुष्ट हो गए। पड़ोसी जिले सतना-जबलपुर के रेलवे स्टेशन की सूरतें सवांरने के लिए ढाई-ढाई सौ करोड़ का मेकअप भत्ता केन्द्र से मिला है। परम संतोषी शर्मा जी का यह जनप्रतिनिधित्व कटनी-खजुराहो के मतदाताओं को भले संतुष्ट न करे, लेकिन वे क्या कर सकते हैं, हालात विपरीत हैं शून्यतम पर भी संतोष पालना ही होगा।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...