सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर अवि प्रसाद ने मामला लिया संज्ञान में केन्द्र प्रभारी शरद उर्फ बल्लू बर्मन की मनमानी चरम पर मुर्दा ने उर्पाजन केन्द्र में आकर तुलवा दी धान विपणन सेवा सहकारी समिति पान उमरिया का अजब-गजब कारनामा

 कलेक्टर अवि प्रसाद ने मामला लिया संज्ञान में 

केन्द्र प्रभारी शरद उर्फ बल्लू बर्मन की मनमानी चरम पर 

मुर्दा ने उर्पाजन केन्द्र में आकर तुलवा दी धान

विपणन सेवा सहकारी समिति पान उमरिया का अजब-गजब कारनामा



ढीमरखेड़ा । वर्तमान में धान के उर्पाजन का कार्य पूरे जिले में जोर-शोर से चल रहा है। इसी क्रम में विपणन सेवा सहकारी समिति पान उमरिया केन्द्र में एक अजब-गजब कारनामा  सामने आया है जो सुनने में जरूर अटपटा लगता होगा लेकिन कड़वा सच है। जहां पर मृत व्यक्ति के नाम पर बिचौलियों के द्वारा धान की तौल करवा दी गई है और संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के द्वारा आंख बंद कर संबंधित मृतक किसान के नाम पर धान का उर्पाजन कर उसका भुगतान भी कर दिया गया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उमरियापान निवासी रघुवर वल्द रामसहाय के द्वारा अपने अधिपत्य एवं स्वामित्व की कृषि जमीन मौजा-उमरियापान, खसरा नम्बर क्रमश:- 204, 206/1, 205, 207/1 जिसका रकवा क्रमश:- 0.454 हे, 0.205, 0.401 हे. तथा  0.304 हे. है जिसका  किसान कोड नम्बर- 222420023776 है के माध्यम से कृषक के द्वारा  प्राथमिक कृषि साख समिति पान उमरियापान के माध्यम से अपनी कृषि भूमि का रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। बहरहाल कृषक रघुवर की मौत अक्टूबर माह 2023 में हो गई। लिहाजा बावजूद इसके संबंधित पंजीयन में केन्द्र प्रभारी शरद उर्फ बल्लू बर्मन के द्वारा बिचौलिये की धान संबंधित कृषक के पंजीयन में तौल करवा दी गई। प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर दिनांक 22.12.2023 को 60.8 क्विंटल धान की तौल करवाई गई जिसकी कुल राशि 1,32,726.4/- रूपये का भुगतान भी संबंधित बिचौलिये को कर दिया गया है।यहां पर यह स्मरण रहे कि अक्टूबर माह में ही कृषक रघुवर की मौत होने जाने के कारण उक्त पंजीयन में धान का उर्पाजन नहीं करवाया जा सकता है बावजूद इसके केन्द्र प्रभारी शरद उर्फ बल्लू बर्मन के द्वारा नियमों को ताक पर रखकर मृत किसान के नाम से धान का उर्पाजन करवा दिया गया है।

*केन्द्र से मंडी दल ने पकड़ा था बिचौलियां को*

विपणन सेवा सहकारी समिति पान उमरिया के खरीदी केन्द्र से कुछ समय पहले ही मंडी दल के द्वारा बिचौलियां पर कार्यवाही की गई थी और कल्लू गुप्ता, मनोज गुप्ता के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये मंडी दल के द्वारा इनके विरूद्ध मंडी शुल्क लगाया गया था बावजूद इसके केन्द्र में बिचौलियां नजर आ रहे है।

*सेवानिवृत्त कर्मचारी को बनाया सोसायटी अध्यक्ष, सौंपी बागडोर*

उल्लेखनीय है कि विपणन सेवा सहकारी समिति पान उमरिया की कमान 82 वर्षीय दीपचंद्र बर्मन नामक व्यक्ति को सौंपी गई है जो पूर्व में इसी सोसायटी में कर्मचारी रह चुका है, लेकिन उसके सेवानिवृत्त होने के बाद भी विभाग के द्वारा उसे अब अध्यक्ष बनाकर सोसायटी की बागडोर उसे सौंप दी गई है। यहां पर सवाल यह उठता है कि क्या विभाग कि सेवानिवृत्त कर्मचारी को रखना मजबूरी है या फिर किसी बड़े अधिकारी की कृपा इन महोदय पर बरस रही है। विपणन सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत ढीमरखेड़ा तहसील में दो केन्द्र बनाये गये है जहां पर पहला केन्द्र उमरियापान में है और दूसरा कछारगांव में बनाया गया है। उक्त दोनों ही केन्द्रों में केन्द्र प्रभारी अलग-अलग है लेकिन खरीदी की पूरी बागडोर अध्यक्ष दीपचंद्र बर्मन ने अपने हाथों ले रखी है। उल्लेखनीय है कि दीपचंद्र बर्मन जो पहले यहां पर कर्मचारी के रूप में कार्य कर चुका है उसे अच्छे से पता है कि कैसे तालमेल करना है। एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को उसी सोसायटी में अध्यक्ष बना देना विधि की मंशा के विरूद्ध है।

*बायोमेट्रिक की जगह ओटीपी से कराया सत्यापन*

समर्थन मूल्य पर उर्पाजन के लिये शासन द्वारा भ्रष्टाचार रोकने के लिये पंजीयनकर्ता किसान का बायोमेट्रिक लिया जाना सुनिश्चित किया गया है लेकिन भ्रष्टाचारी किसी न किसी तरह से उसमें भी तोड़ निकाल रहे है। इस मामले में संबंधित किसान की मौत के बाद बायोमेट्रिक की जगह बिचौलिये के मोबाईल नम्बर पर ओटीपी भेजा जिसके आधार पर सत्यापन की कार्यवाही की गई।

*आपराधिक मामला होना चाहिये पंजीबद्ध*

इस मामले में जिस तरह का कृत्य बिचौलिये के द्वारा किया गया है उसके विरूद्ध प्रथम दृष्टया आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना चाहिये। चूंकि किसान रघुवर की मौत अक्टूबर माह में हों गई बावजूद इसके दिसम्बर माह में संबंधित पंजीयन पर धान की तौल करवाई गई है उक्त कृत्य के लिये संबंधित बिचौलिये पर आपराधिक मामला दर्ज करवाया जाना चाहिये।

इनका कहना है

इस संबंध में आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई हैं, मौके पर जाकर जांच की जाएंगी।

एस. डी. एम. विंकी सिंह मारे उइके

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास

 पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास ढीमरखेड़ा |  किसी भी राष्ट्र या राज्य की प्रगति की वास्तविक नींव उसके युवाओं के सामर्थ्य और उनके निष्ठावान प्रयासों पर टिकी होती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा घोषित 'आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025' के परिणाम केवल आंकड़ों का संग्रह मात्र नहीं हैं, बल्कि ये लाखों युवाओं के कठिन परिश्रम, उनके परिवारों के त्याग और उम्मीदों की एक सशक्त अभिव्यक्ति हैं।   *इसी सफलता की कड़ी में अनुज कुमार का चयन पुलिस विभाग में, क्षेत्र में उत्साह की लहर* कांस्टेबल Police  के पद पर होना यह दर्शाता है कि जब निरंतर समर्पण और सही मार्गदर्शन मिलता है, तो सफलता सुनिश्चित होती है। अनुज की लगन और अनुशासन का परिचायक है। *परिवार और संस्कारों की नींव* सफलता कभी भी एकाकी नहीं होती। एक युवा जब प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिन राह चुनता है, तो उसके पीछे उसके माता-...