सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पागल कर दे इंसान को जो पैसे की अजब कहानी है

 पागल कर दे इंसान को जो

पैसे की अजब कहानी है



ढीमरखेड़ा | है लोभ बढ़ गया दुनिया में, मैं जो बात करूं नादानी है।पागल कर दे इंसान को जो,पैसे की अजब कहानी है।जहां रुतबा पहले ज्ञान का था,प्रश्न आत्म सम्मान का था। इज्जत इंसान की होती थी,राज धर्म ईमान का था।आज की पीढ़ी इन सब से,एकदम ही अनजानी है।पागल कर दे इंसान को जो,पैसे की अजब कहानी है।पैसा है तो सब कुछ है,ये बात सिखाई जाती है।दूर करे इंसान से जो, वो किताब पढ़ाई जाती है।है रिश्तेदारी पैसे की,प्यार कहां रूहानी है।पागल कर दे इंसान को जो,पैसे की अजब कहानी है।गरीब को मिलता न्याय कहां,कानून तो अभी अंधा है।पैसों से मिलता न्याय यहां,जुर्म बन गया धंधा है।अन्याय देख खामोश है सब,खून बन गया पानी है।पागल कर दे इंसान को जो,पैसे की अजब कहानी है।घर बड़े और दिल अब छोटे हैं,इंसान नीयत के खोटे हैं।भ्रष्ट हो रहे हैं अब सब,नौकरियों के कोटे हैं।हो कैसे उन्नति देश की,सबके मन में बेइमानी है।पागल कर दे इंसान को जो पैसे की अजब कहानी है।राहुल पैसा राखियो, बिन पैसे सब बेकार पैसे बिन तो जम न पाए गद्दी पर सरकार। जीत उसी की होती जिस पर पैसा विकट अपार, बिन पैसे के खानी पड़ती कदम-कदम पे हार। ये ख़ुश हो तो दुनिया-भर में होवे जय-जयकार, पैसा रूठे तो ये समझो, रूठ गया संसार। पैसे की महिमा देखो जी जाकर बीच बाज़ार,पैसे से है शानो-शौकत, पैसे से मनुहार। बिन पैसे के कैसी खुशियां, कैसी मौज-बहार? पैसा है तो फूल खरीदो, या ले लो तलवार। पेट्रोल से गाड़ी चलती, कहते लोग हज़ार, पर सच्चाई है, पैसे से चलती मोटरकार। पैसे से है रोज़ी-रोटी, पैसे से व्यापार, पैसे की दीवार पे टिकता है सबका घर-बार। पैसे से ही आदर मिलता, पैसे से सत्कार, पैसे से ही अपनापन है, पैसे से ही प्यार। तड़प-तड़पकर मर जाता है, बिन पैसे बीमार, ज़हर को भी मोहताज़ हुआ है, पैसे से लाचार। पैसा है तो खुल जाता है अब रब का दरबार, यकीं नहीं तो जाकर देखो, मंदिर और मज़ार। जूझ रही जीवन की नैय्या, फंसी बीच मझधार,पैसा है तो पार उतर जा, पैसा है पतवार। पैसे की ख़ातिर हम अपनें, भूल गए संस्कार,नंगे होकर घूम रहें हैं, कपड़े दिए उतार। शर्म-हया काहे की, ये तो जन्मसिद्ध अधिकार,क्या मज़ाल कोई चूँ भी कर दे, पैसा है हथियार।


    *पत्रकार, लेखक, दैनिक ताजा खबर के प्रधान संपादक राहुल पाण्डेय*

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...