सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुशल मजदूरों के नाम पर उपयंत्री ने किया घोटाला लाखों रूपये का घोटाला सामने आने पर बनाई जांच समिति, फिर डाल दिया ठंडे बस्ते में तत्कालिक उपयंत्री दीपक तिवारी का कारनामा घोटाला हुआ उजागर तो उमरिया जिले में करवाया स्थानांतरण

 रिपोर्टर - सतीश चौरसिया  6266 382 801

कुशल मजदूरों के नाम पर उपयंत्री ने किया घोटाला

लाखों रूपये का घोटाला सामने आने पर बनाई जांच समिति, फिर डाल दिया ठंडे बस्ते में 

तत्कालिक उपयंत्री दीपक तिवारी का कारनामा 

घोटाला हुआ उजागर तो उमरिया जिले में करवाया स्थानांतरण 


उमरियापान  ।  ढीमरखेड़ा जनपद में पदस्थ रहे तत्कालीन उपयंत्री दीपक तिवारी के कारनामें जगजाहिर रहे है और जब से उनकी पदस्थापना ढीमरखेड़ा जनपद में की गई थी तब से उनके द्वारा  व्यापक पैमाने पर पंचायतों के साथ मिलकर कुशल मजदूरों के नाम पर घोटाला किया गया था। सूत्रों ने बताया कि ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत खंदवारा, ठिर्री, सगौना, बांध, पाली, जिर्री, पिण्डरई सहित कुछ अन्य पंचायतें तत्कालीन उपयंत्री दीपक तिवारी को प्रभार सौंपा गया था। लिहाजा बिना सरपंचों की अनुमति के उपयंत्री दीपक तिवारी के द्वारा कुशल मजदूरों के नाम पर फर्जी भुगतान करवाये गये और यह क्रम कई वर्षों तक चलता रहा। लिहाजा व्यापक पैमाने पर हुआ भ्रष्टाचार जैसे ही उजागर हुआ और इस संबंध में तत्कालीन सीईओ जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा विनोद पांडे को शिकायत दी गई जिसमें अनियमित्ता पाते हुये विनोद पांडे के द्वारा जिला पंचायत सीईओ को संपूर्ण बातों से अवगत कराया गया। लिहाजा सीईओ जिला पंचायत कटनी द्वारा इस संबंध में जांच के लिये एक टीम का गठन कर दिया गया। हैरानी वाली बात यहां पर यह है कि उक्त टीम के द्वारा आज दिनांक तक इस संबंध में किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई और राजनैतिक दबाव के चलते उक्त मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। वहीं उपयंत्री दीपक तिवारी का स्थानांतरण उमरिया जिले में कर दिया गया है शायद इसलिये अधिकारी उक्त मामले में पर्दा डालने में लगे है। 

लंबे समय से चल रहा था फर्जीवाड़ा

सूत्रों ने बताया कि जब से उपयंत्री दीपक तिवारी को खंदवारा, ठिर्री, सगौना, बांध, पाली, जिर्री, पिंडरई का प्रभार सौंपा गया था तब से ही उक्त उनके द्वारा यह फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। चूंकि इस काम में सरपंचों की सहमति नहीं होती थी और उनको इस कार्य के बारे में पता भी नहीं होता था। उपयंत्री दीपक तिवारी के द्वारा सचिव और रोजगार सहायकों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा किया जाता था। इस  मामले की भनक जैसे ही एक सरपंच को लगी तब उक्त मामले का पर्दाफांस हुआ और उसकी ही शिकायत पर जांच टीम गठित हुई थी। तत्संबंध में मय सबूतों के उक्त फर्जीवाड़े की शिकायत की गई। बावजूद इसके सरपंच की शिकायत का निराकरण किये बिना ही दोषी उपयंत्री को बचाने अधिकारियों ने हर संभव प्रयास किये।

भुगतान रोका लेकिन दोषी पर कार्यवाही नहीं

मामला उजागर होने के बाद तत्कालीन जनपद सीईओ ढीमरखेड़ा  विनोद पांडे के द्वारा उपयंत्री दीपक तिवारी के द्वारा किये गये फर्जीवाड़ा में प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुये जिला पंचायत सीईओ को इस संबंध में अवगत कराया जिसमें सीईओ जिला पंचायत के द्वारा एक टीम बनाकर इस मामले में जांच टीम गठित कर दी। साथ ही यह निर्देश दिये गये कि जब तक संबंधित जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक किसी तरह का भुगतान नहीं किया जायेगा और भुगतान रोक भी दिया गया, लेकिन भ्रष्टाचार की नाव पर सवार इन अधिकारियों के द्वारा दोषी उपयंत्री दीपक तिवारी का बचाव करते हुये किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई और न ही इस मामले में जांच की गई, उल्टा राजनैतिक दबाव के चलते जांच को बंद कर दिया गया। लिहाजा अधिकारियों के द्वारा अभयदान देते ही उपयंत्री दीपक तिवारी के द्वारा अपना स्थानांतरण उमरिया जिले में करवा लिया गया और जांच ठंडे बस्ते में डाल दी गई। 



ऐसे किया गया भ्रष्टाचार


उपयंत्री दीपक तिवारी के कार्य क्षेत्र में खंदवारा, ठिर्री, सगौना, बांध, पाली, जिर्री, पिण्डरई सहित कुछ अन्य पंचायतें आती थी जिसमें कुशल और अर्धकुशल मजदूरों के फर्जी बिल लगाये जाते थे जिसमें अर्धकुशल मजदूरों के बिल पंचायत लगाती थी और फर्जी कुशल मजदूरों के नाम पर उपयंत्री दीपक तिवारी के द्वारा अपने पैत्रिक ग्राम चंदिया जिला उमरिया तथा कटनी जहां पर संबंधित उपयंत्री का मकान बना है वहां के मजदूरों के नाम से बिल लगाकर काफी समय से शासन को चूना लगाया जा रहा था और उनके नाम से राशि आहरित की जाती रही है लेकिन जैसे ही यह घोटाला सामने आया और सीईओ जिला पंचायत के द्वारा जांच टीम बनाई गई तब मामले का पर्दाफाश हुआ लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और संबंधित उपयंत्री के द्वारा लाखों रुपये फर्जी तरीके से आहरित किये गये। इसके बाद भी संबंधित अधिकारियों के द्वारा किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं करते हुये उपयंत्री दीपक तिवारी को संरक्षण दिया गया और उसने अपना स्थानांतरण ढीमरखेडा जनपद से उमरिया जिले में करवा लिया।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...