सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मनरेगा अब नई उड़ान पर जनपद पंचायत ढ़ीमरखेड़ा में 99 प्रतिशत मजदूरों की उपस्थिति दर्ज

 मनरेगा अब नई उड़ान पर

जनपद पंचायत ढ़ीमरखेड़ा में 99 प्रतिशत मजदूरों की उपस्थिति दर्ज



ढीमरखेड़ा  |  नित नए प्रयोग पूरी पारदर्शिता एवं समय पर मजदूरी का हो भुगतान अधिक से अधिक श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर ही मिले रोजगार। इस बहु आयामी उद्देश्य की पूर्ति हेतु मनरेगा योजना अपने नवीन स्वरूप में गतिमान है। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा जहां वित्तीय वर्ष 2023-2024 में अब तक सबसे अधिक मानवदिवस सृजन करने वाली जनपद है। इसी प्रकार एनएमएमएस के माध्यम से मजदूरों की उपस्थिति 99 प्रतिशत दर्ज की गई है जो अब तक जिला कटनी में सबसे अधिक है। जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य वर्तमान में मनरेगा योजनांतर्गत जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में सबसे अधिक हो रहे हैं। आज एन.आर.एम कार्याे में ढीमरखेड़ा 58 प्रतिशत खर्च कर प्रथम स्था न पर है। पूर्ण कार्याे के जियो टैग, विगत वर्षाे के अपूर्ण कार्याे को पूर्ण करने आदि में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा जिले में अग्रणी पंक्ति में है।आधार आधारित भुगतान (एबीपीएस) 54 हजार 200 सक्रिय श्रमिको को आधार आधारित भुगतान करते हुये जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा जिले में अव्वल स्थान पर है। निश्चित रूप से संसाधनों की न्यूनतम उपलब्ध्ता के उपरांत ग्राम पंचायतों में योजना के क्रियान्वयन में अपना सर्वश्रेष्ठं प्रयास किया है। ग्राम पंचायत कचनारी इटौली एवं ढीमरखेड़ा जिले की प्रथम ग्राम पंचायत हैं जो 100 प्रतिशत आधार आधारित भुगतान कर रही हैं। मनरेगा योजना के प्रभारी डॉक्टर अजीत सिंह से बताया कि कलेक्ट़र अवि प्रसाद के निर्देशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिशिर गेमावत के कुशल मार्गदर्शन एवं जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यजुवेन्द्र  कोरी के मार्गदर्शन एवं लगातार प्रेरणा से यह कार्य संभव हो सका है। सहायक यंत्री, समस्त उपयंत्रियों के लगातार प्रयास से योजना को नई उड़ान मिल रही है।


टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...