सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पोल्ट्री शेड की धीमी गति पर उपयंत्री एवं निर्माण एजेंसी को शोकाज ढीमरखेड़ा विकासखंड क्षेत्र का जिपं सीईओ ने किया निरीक्षण, दी हिदायत सगौना में 35 पोल्ट्री शेड में से 8 कार्य शुरू पाए जाने पर उपयंत्री और निर्माण एजेंसी को शो कॉज नोटिस,होगी सख्त कार्यवाही

 पोल्ट्री शेड की धीमी गति पर उपयंत्री एवं निर्माण एजेंसी को शोकाज 

ढीमरखेड़ा विकासखंड क्षेत्र का जिपं सीईओ ने किया निरीक्षण, दी हिदायत 

सगौना में 35 पोल्ट्री शेड में से 8 कार्य शुरू पाए जाने पर उपयंत्री और निर्माण एजेंसी को शो कॉज नोटिस,होगी सख्त कार्यवाही

ढीमरखेड़ा | मड़ेरा के निर्माणाधीन  सीएचसी (क्लस्टर हायरिंग सेंटर) को तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सुधार करते हुए शीघ्र पूर्ण कराएं, ताकि ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने बुधवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के ग्राम मड़ेरा में प्रगतिरत क्लस्टर हायरिंग सेंटर (कृषक सुविधा केंद्र) के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए। निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए सीईओ गेमावत ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता में कोताही नहीं बरती जाए। निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराया जाकर नागरिकों को सौंपा जाए ताकि शीघ्रता से ग्रामीण इसका समुचित उपयोग कर सके।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक अजीविका और रोजगार मूलक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास किए जाएं ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बन सके। जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने उक्त कार्यवाही करने हेतु सीएलएफ पदाधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुग्ध संग्रह केंद्र बनाए जाने हेतु भी त्वरित रूप से आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मिल्क कलेक्शन सेंटर हो जाने से स्थानीय दुधारू पशुओं के दूध विक्रय करने में आसानी होगी और स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर आमदनी हो सकेगी जिससे वे अपने घर और परिवार का बेहतर तरीके से उधर पोषण कर सकेंगे। समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत के सीईओ विनोद पांडेय, परियोजना अधिकारी वाटर शेड सूरज शर्मा एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं और पदाधिकारी उपस्थित रहे। 


रोझन में बेल्कुंड नदी पर प्रस्तावित स्टॉपडेम कार्यस्थल का किया निरीक्षण


जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने ग्राम रोझन में बेलकुंड नदी पर प्रस्तावित स्टॉपडेम कार्यस्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों में निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है। स्टॉप डेम निर्माण के पूर्व भली-भांति परीक्षण कर लिया जाए ताकि बारिश का पानी पर्याप्त मात्रा में संचित हो सके।


समय में पूर्ण करें कार्य


जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने  ग्राम सगौना पहुंचकर पोल्ट्री शेड निर्माण कार्यों को भी देखा। स्वीकृत 35 कार्यों में से मात्र आठ कार्य प्रारंभ पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी और उपयंत्री को शोकाज नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नियत समय में शेष अपूर्ण कार्य पूर्ण कराएं अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और पोल्ट्री शेड निर्माण के संबंध में जानकारी ली।

जिर्री तालाब का अवलोकन किया गया


वाटर शेड के अंतर्गत निर्मित जिर्री तालाब का अवलोकन कर  उपयोगकर्ता समूह से मछली पालन एवं सिंघाड़ा उत्पादन के पोल्ट्री शेड की धीमी गति पर उपयंत्री एवं निर्माण एजेंसी को शोकाज  में संवाद किया एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...