सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सिंघम अंदाज़ में दिखे ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, जमीन धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड को रायपुर से दबोचा

 सिंघम अंदाज़ में दिखे ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, जमीन धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड को रायपुर से दबोचा ढीमरखेड़ा । जमीन धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में ढीमरखेड़ा पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह साबित कर दिया कि अपराधी चाहे धरती के किसी भी कोने में छिपे हों, कानून के हाथों से बच नहीं सकते । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। मामला महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन से जुड़ा है, जिसमें प्रार्थी रणजीत पटैल निवासी ग्राम बरेली की शिकायत पर आरोपियों आदी पटैल और मुकेश पटैल के खिलाफ करीब 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 63/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मुकेश पटैल ने एस.आर.एम. फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया था। इस...

वादों की राजनीति या बोझ की सच्चाई हर तरफ भ्रष्टाचार का साया, पेपर लीक से चुनाव तक क्या हर व्यवस्था में घोटाले का खेल, राहत के वादे, बढ़ता बोझ क्या सिस्टम पूरी तरह बिका हुआ है जब परीक्षाएं सुरक्षित नहीं, तो चुनाव कैसे भरोसेमंद भ्रष्टाचार चरम पर जनता पूछ रही कौन सुनेगा हमारी आवाज वादे बनाम हकीकत बढ़ती महंगाई और घटता भरोसा घोटालों के बीच घिरा देश क्या लोकतंत्र भी सुरक्षित है पेपर लीक से सत्ता तक सिस्टम पर उठते बड़े सवाल, व्यवस्था पर उठते सवाल भ्रष्टाचार के आरोपों से जनता में आक्रोश

 वादों की राजनीति या बोझ की सच्चाई हर तरफ भ्रष्टाचार का साया, पेपर लीक से चुनाव तक क्या हर व्यवस्था में घोटाले का खेल, राहत के वादे, बढ़ता बोझ क्या सिस्टम पूरी तरह बिका हुआ है जब परीक्षाएं सुरक्षित नहीं, तो चुनाव कैसे भरोसेमंद भ्रष्टाचार चरम पर जनता पूछ रही कौन सुनेगा हमारी आवाज वादे बनाम हकीकत बढ़ती महंगाई और घटता भरोसा घोटालों के बीच घिरा देश क्या लोकतंत्र भी सुरक्षित है पेपर लीक से सत्ता तक सिस्टम पर उठते बड़े सवाल, व्यवस्था पर उठते सवाल भ्रष्टाचार के आरोपों से जनता में आक्रोश कटनी  |  देश में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर लगातार उठ रहे सवालों ने अब व्यापक बहस का रूप ले लिया है। संघ लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं पर भी समय-समय पर पारदर्शिता को लेकर आरोप लगते रहे हैं। इन घटनाओं के बीच आम जनता के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक की आशंकाएं सामने आ सकती हैं, तो क्या अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं इसी क्रम में कुछ लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए जा रहे ...

श्रीओम सिंह ठाकुर ने कक्षा 8 वीं में 88.5% लाकर क्षेत्र का बढ़ाया मान, झिंझरी कटनी में छात्र की सफलता से खुशी की लहर, योगेंद्र सिंह दादा ठाकुर के हैं भतीजे

 श्रीओम सिंह ठाकुर ने कक्षा 8 वीं में 88.5% लाकर क्षेत्र का बढ़ाया मान, झिंझरी कटनी में छात्र की सफलता से खुशी की लहर, योगेंद्र सिंह दादा ठाकुर के हैं भतीजे  कटनी |  कटनी जिले के झिंझरी स्थित संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं के छात्र श्रीओम सिंह ठाकुर ने 88.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम करही निवासी श्रीओम सिंह ठाकुर, योगेन्द्र सिंह ठाकुर के भतीजे एवं धर्मराज सिंह के पुत्र हैं। श्रीओम सिंह ठाकुर की इस शानदार सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों एवं परिजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है। ग्रामीणों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

खंदवारा में शोक की लहर, पूर्व जनपद अध्यक्ष मकरंद सिंह का निधन

 खंदवारा में शोक की लहर, पूर्व जनपद अध्यक्ष मकरंद सिंह का निधन कटनी  |  ढीमरखेड़ा क्षेत्र के खंदवारा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। खंदवारा सरपंच रवि ठाकुर जी के पूज्य पिता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष ढीमरखेड़ा श्री मकरंद सिंह जी का आज देव लोक गमन हो गया । उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया । मकरंद सिंह जी अपने सहज, सरल एवं मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे।उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को सर्वोपरि रखा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहे। उनके व्यक्तित्व में विनम्रता और नेतृत्व क्षमता का अद्भुत संगम था, जिसके कारण वे सभी वर्गों में लोकप्रिय थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी, कर्मठ और जनहितैषी नेता को खो दिया है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।

शगुन पाण्डेय ने 94.50% अंक प्राप्त कर कक्षा 8वीं में किया टॉप, क्षेत्र का बढ़ाया मान

 शगुन पाण्डेय ने 94.50% अंक प्राप्त कर कक्षा 8वीं में किया टॉप, क्षेत्र का बढ़ाया मान कटनी  |  पकरिया स्थित सीएफआई (CFI) स्कूल के मेधावी छात्रा शगुन पाण्डेय ने कक्षा 8 वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। शिक्षिका रागनी तिवारी का विशेष मार्गदर्शन था। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।शगुन पाण्डेय एक शिक्षक परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता अजीत कुमार पाण्डेय एवं माता प्रियंका पाण्डेय हैं, जिन्होंने हमेशा उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। उनके दादा श्री रामकिशोर पाण्डेय सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, वहीं उनकी बुआ पूनम पाण्डेय भी शिक्षिका हैं। परिवार में शिक्षा का गहरा वातावरण होने के कारण शगुन को बचपन से ही पढ़ाई के प्रति लगन और अनुशासन की प्रेरणा मिली। शगुन की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि परिवार का मार्गदर्शन और मेहनत साथ हो, तो सफलता निश्चित रूप से हासिल की जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।विद्याल...

प्रतिभाशाली छात्र विशेष शर्मा ने 93.66% अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

 प्रतिभाशाली छात्र विशेष शर्मा ने 93.66% अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान कटनी ।  विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र विशेष शर्मा ने कक्षा 8वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 93.66% अंक अर्जित कर अपने स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विशेष शर्मा पकरिया स्थित सीएफआई (CFI) स्कूल के छात्र हैं और उन्होंने पूरे विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विशेष शर्मा क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. राधेश शर्मा के पुत्र हैं। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति उनकी लगन और मेहनत देखने को मिलती रही है। वे हमेशा से ही शैक्षणिक क्षेत्र में अव्वल रहे हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते आए हैं। केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अन्य गतिविधियों में भी विशेष शर्मा ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। शतरंज के खेल में उन्होंने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी बुद्धिमत्ता और रणनीतिक सोच का प्रदर्शन किया है। विशेष की इस शानदार सफलता से उनके परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें...

अंशिका राजभर ने 89.16% अंक प्राप्त कर किया टॉप, क्षेत्र में खुशी की लहर

 अंशिका राजभर ने 89.16% अंक प्राप्त कर किया टॉप, क्षेत्र में खुशी की लहर कटनी | ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बरहटा स्थित बघराजी संकुल में अध्ययनरत कक्षा आठवीं की छात्रा अंशिका राजभर ने 89.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है । अंशिका की इस शानदार सफलता से परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है।अंशिका, जनपद सदस्य अर्चना राजभर एवं अखिलेश राजभर की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों, सहपाठियों एवं ग्रामीणों ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बताया जा रहा है कि अंशिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अंशिका को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं क्षेत्र का गौरव बढ़ाती हैं और आने वाले समय में समाज एवं देश का नाम रोशन करती हैं । अंशिका की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और ...