सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धान खरीदी केंद्र कौड़िया में कमलेश पाण्डेय ले रहे थे खुलेआम घूस, कमलेश पाण्डेय के ऊपर होना चाहिए एफआईआर

 धान खरीदी केंद्र कौड़िया में कमले


श पाण्डेय ले रहे थे खुलेआम घूस, कमलेश पाण्डेय के ऊपर होना चाहिए एफआईआर



कटनी ।   कौड़िया धान खरीदी केंद्र एक बार फिर विवादों में घिर गया है। केंद्र में पदस्थ कर्मचारी कमलेश पाण्डेय पर किसानों से खुलेआम घूस लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे मामले को तूल दे दिया है। वीडियो सामने आने के बाद न केवल खरीदी केंद्र बल्कि खाद्य विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। किसानों का कहना है कि धान की तौल और समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने के नाम पर उनसे प्रति बोरी या प्रति ट्रॉली तय रकम ली जा रही थी।जिन किसानों ने कथित रूप से पैसे देने से इनकार किया, उनकी उपज की तौल में देरी की गई या गुणवत्ता में खामियां बताकर परेशान किया गया। अगर पैसा दे दो तो जल्दी तौल हो जाती है, नहीं तो बार-बार बहाना बनाकर वापस भेज दिया जाता था। कमलेश पाण्डेय को किसानों से नकद राशि लेते हुए दिखाया जा रहा है। मामले में केवल कर्मचारी ही नहीं, बल्कि संबंधित खाद्य विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। किसानों का आरोप है कि बिना अधिकारियों की जानकारी के इस तरह की वसूली संभव नहीं है।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

कलम के साधक और संघर्ष के प्रतीक, सिहोरा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन के पत्रकारिता के 30 गौरवशाली वर्ष, बचपन के अभावों को हराकर चुनी ईमानदारी की राह, समाज सेवा में समर्पित जीवन, आज बच्चे वकील और इंजीनियर बनकर रोशन कर रहे हैं नाम

 कलम के साधक और संघर्ष के प्रतीक, सिहोरा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन के पत्रकारिता के 30 गौरवशाली वर्ष, बचपन के अभावों को हराकर चुनी ईमानदारी की राह, समाज सेवा में समर्पित जीवन, आज बच्चे वकील और इंजीनियर बनकर रोशन कर रहे हैं नाम जबलपुर | कहते हैं कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने और शोषितों की आवाज़ बनने का एक कठिन संकल्प है। इस संकल्प को पिछले तीन दशकों से अपने खून-पसीने से सींचने वाले सिहोरा निवासी अनिल जैन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले अनिल जैन ने अपने जीवन में केवल खबरें नहीं लिखीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा अपने हाथ आगे बढ़ाए। बचपन से लेकर आज तक का उनका सफर संघर्ष, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति की एक ऐसी महागाथा है, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है। *बचपन का संघर्ष अभावों के बीच तपी शख्सियत* अनिल जैन जी का शुरुआती जीवन बेहद सरल लेकिन चुनौतियों से भरा रहा। बचपन में जब आम बच्चे सुख-सुविधाओं का आनंद लेते हैं, तब अनिल जी ने जीवन की कड़वी सच...

अवैध शराब बिक्री से तंग आकर महिलाओं का हल्लाबोल, पोड़ी खिरवा में चक्काजाम, ढीमरखेड़ा मार्ग पर थमे पहिए

 अवैध शराब बिक्री से तंग आकर महिलाओं का हल्लाबोल, पोड़ी खिरवा में चक्काजाम, ढीमरखेड़ा मार्ग पर थमे पहिए कटनी । ग्रामीण अंचलों में पैर पसार चुकी अवैध शराब की बिक्री (पैकारी) के खिलाफ अब महिलाओं ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। तहसील ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ी खिरवा में शुक्रवार को ग्रामीणों का सब्र का बांध आखिरकार टूट गया।गांव में लंबे समय से बेखौफ चल रही अवैध पैकारी और उससे बिगड़ते सामाजिक माहौल से आक्रोशित सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। हाथों में तख्तियां लिए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाओं के इस कदम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। *अवैध पैकारी से बेहाल गांव का माहौल* ग्राम पोड़ी खिरवा में अवैध शराब की पैकारी कोई नया मामला नहीं है। स्थानीय महिलाओं के अनुसार, गांव के विभिन्न मोहल्लों में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जगह-जगह शराब की उपलब्धता के कारण न केवल युवा पीढ़ी नशे की गर्त में धकेली जा रही है, बल्कि गांव का शांतिपूर्ण माहौल भी ...