सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित अवधेश प्रसाद शुक्ला (कक्का बाबू) पंचतत्व में विलीन, कटनी के लिए तीन प्रमुख सुविधाएं रिट दायर कर दिलवाई - स्वार्थी शहर को उनकी याद भी न आई

 हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित अवधेश प्रसाद शुक्ला (कक्का बाबू) पंचतत्व में विलीन, कटनी के लिए तीन प्रमुख सुविधाएं रिट दायर कर दिलवाई - स्वार्थी शहर को उनकी याद भी न आई



कटनी ।  मूलतः उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह के प्रतिष्ठित नागरिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित अवधेश प्रसाद शुक्ला (कक्का बाबू) का  29 जनवरी 2025, बुधवार(मौनी अमावस्या) की सुबह दुःखद हो गया। 97 वर्षीय कक्का बाबू पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे तथा चिकित्सकों की सलाह पर घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। अपने वक़ालत के पेशे के कारण वो काफी पहले छपरवाह छोड़कर जबलपुर के ब्यौहार बाग में रहने लगे थे। जबलपुर में रहने के बावजूद उनका कटनी से लगाव कम नहीं हुआ तथा वो लगातर कटनी के विकास के लिए प्रयास करते रहे।

*मुड़वारा फुट ओवर ब्रिज रेलवे से बनवा लिया*

मुड़वारा स्टेशन के पास फुट ओवर ब्रिज का निर्माण रेल्वे को उन्हीं के द्वारा हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई जनहित याचिका के कारण कराना पड़ा।

*लकड़ी का समपार पुल* 

एसीसी आयुध निर्माणी के बीच एक संकरा ब्रिज भी उन्होंने कई दशक पहले बनवाकर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई थी l

*कर्व लाइन जिससे जबलपुर -मुरवारा स्टेशन कनेक्ट हुआ* 

साऊथ स्टेशन के पास से एक नई कर्व लाइन बिछाकर उसे कटनी मुड़वारा स्टेशन से जोड़ने का पहला प्रस्ताव श्री शुक्ला जी का था इसके लिए उन्होंने डीआरएम, जोनल पमरे और केंद्रीय रेल मंत्रालय से निरंतर पत्राचार किया इस कार्य में कटनी के कुछ पत्रकारों को भी उन्होंने सेवा का अवसर दिया और उनके ज्ञापन समय समय पर कटनी से गुजरने वाले उच्च अधिकारियों के आगमन पर उनके स्पेशल सैलून ( ट्रेन ) में पहुंचाए गए जो मुख्यतः कर्व लाइन निर्माण से जुड़े थे l अंततः रेलवे ने इसे माना और आज इसका फायदा सबको मिला l

*मंगलनगर झर्रा टिकुरिया रोड चौडीकरण भी उनके प्रयास से* 

इसके अलावा मिशन चौक क्षेत्र और झर्रा टिकुरिया, मंगलनगर में अतिक्रमण की कार्रवाई के बाद सड़क का चौड़ीकरण भी प्रशासन ने उन्हीं के प्रयासों से किया। 

*नर्मदा जल ठरका टैंक लाने का प्रयास करते रहे डिजाइन भी भेजी* 

जीवन के अंतिम दिनों में भी वो नर्मदा नहर के माध्यम से नर्मदा जल ठरका जलाशय में पहुंचाने के लिए प्रयास करते रहे। उनका मानना था कि ठरका जलाशय के माध्यम से नर्मदा जल शहर से होकर गुजरी जीवन दायनी नदियों क्रमशः कटनी नदी, कौहारी नदी, सिमरोल नदी (माई नदी), निवार नदी में पहुंच जाएगा और कटनी शहर की पेयजल समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। नदियों से जल किसानों और मवेशियों के लिए भी आसानी से उपलब्ध होगा। इसके लिए उन्होंने खिरहनी स्लीमनाबाद से ठरका टैंक तक नहर बनाने का बेहद कम खर्चीला प्रस्ताव मय नक्शे एस्टीमेट के साथ भेजा लेकिन तुच्छ राजनीति आड़े आई और उनके सदप्रयास विफल कर दिए गए l भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने की वज़ह से उन्हें राष्ट्रपति ने भी राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया था। अफ़सोस कृतघ्न  शहर ने उनके सेवा भाव की गरिमा  को याद ही नहीं किया, कहीं कोई जिक्र नहीं चला , श्रद्धांजलि तक नहीं दी गई l जबलपुर के रानीताल मुक्तिधाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित अवधेश प्रसाद शुक्ला (कक्का बाबू) का अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे सुपुत्र अधिवक्ता रमा शंकर शुक्ला ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उन्हें गाड ऑफ आनर भी दिया गया। अंतिम संस्कार में परिजनों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...