सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निर्माणाधीन एसडीएम ऑफिस में रिसने लगा पानी गणवत्ताहीन तरीके से किया जा रहा ढीमरखेड़ा में एसडीएम ऑफिस का निर्माण

 निर्माणाधीन एसडीएम ऑफिस में रिसने लगा पानी  

गणवत्ताहीन तरीके से किया जा रहा ढीमरखेड़ा में एसडीएम ऑफिस का निर्माण 



ढीमरखेड़ा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन का निर्माण ढीमरखेड़ा तहसील परिसर में ही चल रहा है जिसमें विभागीय अधिकारियों की लापरवाही कहें या ठेकेदार के साथ संगामित्ती, 1 करोड़ 31 लाख की लागत से होने वाले इस कार्यालय में इस कदर से भ्रष्टाचार किया गया है कि अभी से दीवारों में सीवेज आ रहा है और गुणवत्ताहीन तरीके से ठेकेदार चंद्रकांता कंस्ट्रक्शन कटनी के द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जिसमें तकनीकि बिन्दुओं को भी ध्यान में नहीं रखा जा रहा है। 

*पिलर को खुदवाया जाए और चेक करें बिल्डिंग की गुणावत्ता*

तकनीकी रूप से भी उक्त भवन में ठेकेदार के द्वारा  लापरवाही बरती जा रही है। कालम के बाहर से दीवार उठाई जा रही है। सवाल यह उठता है कि ठेकेदार के द्वारा इस तरह से कार्य किया जा रहा है लेकिन शासन के नुमाइंदे बनकर बैठे तथाकथित अधिकारी क्या कर रहे है। पिलर के बाहर से दीवार का निर्माण करवाने के कारण उक्त भवन कितने दिन चलेगा  यह कहां नहीं जा सकता। 

*नियमों को ताक में रखकर हों रहा कार्य*

गुणवत्ता की दुहाई देने वाले ठेकेदार चंद्रकांता कंस्ट्रक्शन कटनी के द्वारा भवन निर्माण में गुणवत्ता को ताक पर रखकर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, यहीं नहीं उसके द्वारा छज्जा के ऊपर से दीवाल खड़ी कर दी गई जो उचित नहीं है, आम तौर पर जहां से पहले दीवार उठी होती है वहीं से आगे का निर्माण कार्य किया जाता है लेकिन यहां पर ठेकेदार के द्वारा छज्जा के ऊपर से ही दीवारें खड़ी की जा रही है। अधिकारियों को नहीं है मतलब 

1 करोड़ 31 लाख की लागत से निर्माणाधीन एसडीएम कार्यालय के निर्माण में जिस तरह से ठेकेदार के गुणवत्ताहीन कार्य करवाया जा रहा है इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि विभागीय अधिकारियों को किसी तरह से का कोई सरोकार नहीं है। लिहाजा अधिकारियों से मिले संरक्षण के कारण ठेकेदार के द्वारा खानापूर्ति करते हुये गुण्वत्ताहीन निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जो कितने दिन चलेगा यह नहीं कहा जा सकता। 

*कमीशनबाजी की भेंट चढ़ रही बिल्डिंग*

यह कोई पहला मामला नहीं है जब शासकीय बिल्डिंग के निर्माण में इस तरह ही लापरवाही बरती जा रही हो इसके पहले भी नायब तहसीलदार कार्यालय सिलौड़ी में बनी बिल्डिंग में भी जमकर अनियमित्ता बरती गई जिस कारण से निर्माण के कुछ ही वर्षों में जगह-जगह से दरारे आ गई। इस मामले को लेकर कलेक्टर के द्वारा भी मौका मुआवजा किया गया था और ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों को नोटिस दिया गया था लेकिन यह महज एक दिखावा ही था, इस मामले में किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई, वहीं आज दिनांक तक दोषी ठेकेदार और दोषी अधिकारियों पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिस कारण से ठेकेदारों के हौसले और बुलंद हो गये है। 

*तहसील कार्यालय से कनेक्शन लेकर चल रहा काम* 

ठेकेदार की कारसतानी यही तक सीमित नहीं है बल्कि उसके द्वारा विधि विरूद्ध रूप से तहसील कार्यालय ढीमरखेड़ा के कार्यालय से ही कनेक्शन लेकर लाईट का उपयोग किया जा रहा है तो वहीं तहसील कार्यालय के बोर से पानी लेकर उसका उपयोग निर्माण कार्य में किया जा रहा है जबकि नियम अनुसार उसे पृथक से कनेक्शन लेकर निर्माण कार्य करवाया जाना था। 

*निर्धारित समय अवधि में नहीं हुई पूर्ण कार्य*

स्मरण रहे कि उक्त कार्य पूर्ण करने के लिये शासन के द्वारा समय सीमा 12 माह निर्धारित की गई लेकिन उक्त निर्धारित समय अवधि व्यतीत हो जाने के कारण भी निर्माण कार्य आज दिनांक तक अधूरा है और आगामी समय में लगभग 5 से 7 माह का समय और उक्त निर्माण को पूरा करने में लग सकता है लेकिन इस बात से ठेकेदार को किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

*जनप्रतिनिधियों को भी नहीं सरोकार*

क्षेत्र का खराब भाग्य कहा जाये या फिर कुछ और, क्षेत्र में ऐसे जनप्रतिनिधियों का उदय हुआ है जिनके इस तरह के मामलों से किसी तरह का कोई सरोकार नहीं है। जबकि ठेकेदार तो कार्य करके चला गया वहीं संबंधित अधिकारी को भी कोई  लेना-देना नहीं है लेकिन क्षेत्रीय नेताओं को इस ओर ध्यान चाहिये क्योंकि उन्हें क्षेत्र में ही रहना है और यही चुनाव लड़ना है।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास

 पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास ढीमरखेड़ा |  किसी भी राष्ट्र या राज्य की प्रगति की वास्तविक नींव उसके युवाओं के सामर्थ्य और उनके निष्ठावान प्रयासों पर टिकी होती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा घोषित 'आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025' के परिणाम केवल आंकड़ों का संग्रह मात्र नहीं हैं, बल्कि ये लाखों युवाओं के कठिन परिश्रम, उनके परिवारों के त्याग और उम्मीदों की एक सशक्त अभिव्यक्ति हैं।   *इसी सफलता की कड़ी में अनुज कुमार का चयन पुलिस विभाग में, क्षेत्र में उत्साह की लहर* कांस्टेबल Police  के पद पर होना यह दर्शाता है कि जब निरंतर समर्पण और सही मार्गदर्शन मिलता है, तो सफलता सुनिश्चित होती है। अनुज की लगन और अनुशासन का परिचायक है। *परिवार और संस्कारों की नींव* सफलता कभी भी एकाकी नहीं होती। एक युवा जब प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिन राह चुनता है, तो उसके पीछे उसके माता-...