सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

न्यायिक गलियारे में भी उग आई गोदी लाॅबी

 खरी - अखरी


न्यायिक गलियारे में भी उग आई गोदी लाॅबी



इन दिनों दो चीजें समानांतर चल रही हैं। लोकसभा का चुनाव और चुनाव के बीच लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों को बचाये रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई। आम चुनाव में इंडिया एलायंस और विपक्ष से प्रत्यक्षतः और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों से मिल रही अप्रत्यक्ष चुनौतियों से तीसरी पारी खेलने को बेकरार मोदी और उसकी भाजपा की नींद उड़ी हुई है। विपक्षियों और जनता को भरमाने के लिए तो गोदी मीडिया पहले से ही जी-जान से लगी हुई है। सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड द्वारा जिस तरह से मोदी सरकार के किए गए कुछ कार्यों को असंवैधानिक करार देते हुए निर्णय पारित किए जा रहे हैं उससे भी मोदी सरकार सकपकाई हुई है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड को जिस तरह से पहले सीनियर वकील हरीश साल्वे सहित छै सैकड़ा वकीलों के एक गुट ने तो एक पखवाड़े बाद 21 सेवानिवृत न्यायाधीशों के समूह ने पत्र लिखा है उसे न्यायपालिका की रिटायर्ड गोदी लाॅबी कहा जा रहा है। वकीलों के गुट द्वारा लिखे गए पत्र पर सीजेआई ने उन्हें यह कहते हुए नसीहत दे दी है कि "सरकार नहीं संविधान के वफादार बने"। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) दीपक वर्मा, कृष्ण मुरारी, दिनेश माहेश्वरी, एम आर शाह सहित 21 जजों ने "न्यायपालिका को अनावश्यक दबाव से बचाने की आवश्यकता" शीर्षक से लिखे पत्र का कुल जमा लब्बोलुआब यह है कि कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक हितों और व्यक्तिगत लाभ के वशीभूत होकर अदालतों और न्यायाधीशों की ईमानदारी पर सवाल उठाकर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे न्यायिक प्रणाली के प्रति जनता का विश्वास कम हो सके। रिटायर्ड जजों ने सीजेआई को ऐसे समय पर पत्र लिखा है जब सुप्रीम कोर्ट ईवीएम पर सुनवाई कर रही है। यही कारण है कि इन्हें गोदी मीडिया की तरह ही न्यायपालिका की रिटायर्ड गोदी लाॅबी कहा जा रहा है। बताया जाता है कि सीजेआई को लिखे गए रिटायर्ड जजों के पत्र पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जस्टिस एन एन ढींगरा का कहना है कि "जब किसी व्यक्ति को पूछताछ और जांच के नाम पर 6 - 6 महीने जेल में रखा जाता है और बाद में यह कहते हुए कि सबूत नहीं है छोड़ने के लिए जमानत दे दी जाती है। न्यायपालिका द्वारा किए जा रहे इस तरह के न्याय पर भारत की जनता क्यों कर विश्वास करेगी न्यायपालिका पर। पूछताछ और जांच के नाम पर जिसकी जिंदगी बर्बाद करने का अपराध हुआ है क्या उसको न्याय मिलेगा। केवल पूछताछ और जांच के नाम पर महीनों तक लोगों को जेल में बंद रखा जाता है इसके लिए क्या हमारी न्यायपालिका और जज जिम्मेदार नहीं हैं ? क्या इसकी वजह से दुनिया भर में भारत की न्यायपालिका की बदनामी नहीं हो रही है ? न्यायपालिका भी अगर राजनीतिक पार्टियों की मदद करने लगी तो देश में संविधान और लोकतंत्र ही नहीं बचेगा"। सुप्रीम कोर्ट से लेकर निचली अदालतों के जजों को जिस तरह से रिटायर्मेंट के बाद राजनीतिक पार्टियां लाभ देती हैं उससे न्यायपालिका की गरिमा को ठेस ही लगती है। शोले पिक्चर में एक डायलॉग है "गांव में जब बच्चा रोता है तो मां कहती है सो जा नहीं तो गब्बर आ जायेगा" इसी तर्ज पर काॅलेजियम को लेकर कहा जाने लगा है कि "भारत में किसी जज के घर जब बच्चा पैदा होता है तो नर्स कहती है कि भारत को एक और जज मिल गया"। मोदी द्वारा 2024 का चुनाव प्रेसिडेंशियल शैली में संसदीय लोकतंत्र के नाम की लड़ाई लड़ी जा रही है। मोदी के 10 वर्षीय कार्यकाल का सबसे बड़ा घोटाला इलेक्टोरल बांड्स को कहा जा रहा है जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार देकर रद्द कर दिया है। इलेक्टोरल बांड्स पर दिए गए फैसले को लोकतंत्र को मरने से बचाने की एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। कोर्ट ने इलेक्टोरल बांड्स को अज्ञात रखना सूचना के अधिकार और अनुच्छेद 19(1)(ए) का उल्लंघन के साथ ही मतदाताओं के साथ विश्वासघात भी माना है। वैसे तो भारत निर्वाचन आयोग ने कहा था कि चंदा देने वालों के नाम गुमनाम रखने से पता लगाना संभव नहीं होगा कि राजनीतिक दल ने धारा 29(बी) का उल्लंघन कर चंदा लिया या नहीं विदेशी चंदा लेने वाला कानून भी बेकार हो जायेगा और भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि मनी लांड्रिंग को बढ़ावा देगा, इसके जरिए ब्लैकमनी को व्हाइट करना संभव होगा। जो जानकारियां निकल कर सामने आ रही हैं उनके अनुसार तो पाकिस्तानी कंपनी के साथ ही बीफ और मौत बेचने वाली कंपनी से भी चुनावी चंदा लिया गया है। दो दर्जन न्यायमूर्तियों और छै सैकड़ा वकीलों ने सीजेआई को ऐसे समय पर पत्र लिखा जब सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की खंडपीठ ईवीएम पर सुनवाई कर फैसला देने की दहलीज पर खड़ी है और मोदी सरकार की सांसें उखड़ी हुई है। इनके पत्र को क्यों न न्यायपालिका पर दबाव बनाने के तौर पर देखा जाय ! चुनाव आयोग जिस तरह से ईवीएम और वीवीपैड को लेकर दलीलें दे रहा है उससे साफ है कि उसे न तो जनता के भरोसे को कायम रखने की चिंता है न ही अपनी विश्वसनीयता बनाये रखने की। उसे तो चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाये रखने से ज्यादा दिलचस्पी मोदी सरकार को बनाये रखने में है। चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए जरूरी है मतदान के दौरान निकलने वाली वीवीपैड पर्ची वोटर के हाथ में देना जिस पर वह अंगूठा या दस्तखत कर डिब्बे में डाले। मतगणना के समय ईवीएम और पर्चियों का शतप्रतिशत मिलान किया जाय। मतगणना पश्चात पैदा होने वाले लिटिगेशन के लिए पर्चियों को सुरक्षित रखा जाय। मगर केंचुआ इसे समय की बरबादी बताता है। उसकी दलील है कि शतप्रतिशत पर्ची मिलान करने से चुनाव परिणाम घोषित करने में समय लगेगा। लोकतंत्र के महायज्ञ में जिस वोटिंग को एक पखवाड़े के भीतर सम्पन्न कराया जा सकता है उसे वह तीन पखवाड़े से ज्यादा समय में सम्पन्न करता है तो अगर चुनाव परिणाम घोषित करने में दो - चार दिन ज्यादा लग जायेंगे तो केंचुआ के पेट में ऐंठन क्योंकर उठनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट को ईवीएम पर बहस पश्चात जिस फैसले को 19 अप्रैल तक सुना देना चाहिए था उस पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। अब फैसला चाहे जब आये जो आये लोकतंत्र और जनता के अधिकारों के साथ तो अन्याय ही कहा जायेगा। (देर से मिलने वाला न्याय भी अन्याय के बराबर ही कहा जाता है) क्योंकि शुरू हो चुकी वोटिंग को तो पलटा नहीं जायेगा। शतप्रतिशत पर्चियों की गिनती के बिना बनने वाली सरकार की क्रेडिबिलटी शून्य होगी। केंद्रीय चुनाव आयोग (केंचुआ) की नियत तो खोटी है ही देर से दिए जाने वाला फैसला भी कोर्ट की नियत को शकोसुबहे से ऊपर नहीं रख पायेगा। कहा जा सकता है कि जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता इतिहास को दिशा देने की जिस दहलीज पर खड़े होकर भाजपा द्वारा लोकतंत्र और संविधान की छाती पर घोंपे गए  400 पार रूपी भाले को हटाकर न्यायपालिका की आस्था को स्थापित कर सकते थे उससे चूक गए। लगता तो यही है कि न्यायपालिका रिटायर्ड सीजेआई वर्तमान में भाजपा से राज्यसभा सदस्य रंजन गोगोई के रास्ते चल पड़ है ! 


*अश्वनी बडगैया अधिवक्ता* 

_स्वतंत्र पत्रकार_

टिप्पणियाँ

popular post

सगौना डैम में दर्दनाक हादसा, 15 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, एक की हालत गंभीर थी अब सुरक्षित

 सगौना डैम में दर्दनाक हादसा, 15 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, एक की हालत गंभीर थी अब सुरक्षित ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सगौना डैम में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मछली पकड़ने गए एक 15 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मोहित बैगा पिता कैलाश बैगा उम्र लगभग 15 वर्ष, निवासी ग्राम कोठी, थाना ढीमरखेड़ा, दिनांक 30 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1 बजे अपने साथियों अजीत बैगा एवं अन्य गांव के लड़कों के साथ सगौना डैम के पुल पर मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान पुल के भीतर तेज बहाव वाले पानी में वह फंसकर डूब गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद अजय बैगा और सुन्नू बैगा ने प्रयास कर मोहित को पानी से बाहर निकाला।परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उस समय मोहित के कपड़े पूरी तरह भीगे हुए थे और वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। घायल अवस्था में तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से उसे शासकीय अस्पताल उमरियापान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषि...

कल तक जो बच्चों को सपने सजाना सिखाती थीं, आज खुद खामोश होकर सबको रुला गईं उनकी मुस्कान, उनकी बातें रहेंगी सदा याद, ऐसे ही नहीं मिलता जीवन में उनका साथ अचानक हृदयगति रुकने से शिक्षिका विजय लक्ष्मी ज्योतिषी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 कल तक जो बच्चों को सपने सजाना सिखाती थीं, आज खुद खामोश होकर सबको रुला गईं उनकी मुस्कान, उनकी बातें रहेंगी सदा याद, ऐसे ही नहीं मिलता जीवन में उनका साथ अचानक हृदयगति रुकने से शिक्षिका विजय लक्ष्मी ज्योतिषी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर कटनी | कटनी जिले के ढीमरखेड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम सिमरिया की निवासी शिक्षिका विजय लक्ष्मी ज्योतिषी का बीती रात्रि अचानक हृदयगति रुक जाने से दुखद निधन हो गया।उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र सहित शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। विजय लक्ष्मी ज्योतिषी, देवेंद्र ज्योतिषी (गुड्डू मालगुजार) की धर्मपत्नी थीं। वे अपने सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार उनके निज ग्राम सिमरिया में संपन्न किया जाएगा। ढीमरखेड़ा एवं कटनी के शिक्षक समुदाय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शा...

देवरी बिछिया की सरपंच रिया राहुल दुबे बनीं प्रदेश प्रवक्ता, क्षेत्र में हर्ष की लहर

 देवरी बिछिया की सरपंच रिया राहुल दुबे बनीं प्रदेश प्रवक्ता, क्षेत्र में हर्ष की लहर कटनी ।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी बिछिया की सरपंच रिया राहुल दुबे को मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिषद ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है, जिससे जबलपुर सहित पूरे मध्यप्रदेश में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। जारी मनोनयन पत्र के अनुसार परिषद को विश्वास है कि श्रीमती दुबे अपने कार्यक्षेत्र में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी। वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई दिशा देंगी तथा समय-समय पर अपने सुझावों से संगठन को सशक्त बनाएंगी।यह मनोनयन 12 अप्रैल 2026 को जारी किया गया, जिस पर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर के हस्ताक्षर हैं। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने श्रीमती दुबे को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं, गौरतलब है कि रिया राहुल दुबे लंबे समय से पंचायत स्तर पर सक्रिय रहकर जनहित के कार्यों में निरंतर योगदान देती रही हैं। उनके अन...