सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रेंजर अजय मिश्रा के कार्यकाल में कट गया जंगल, नहीं हुई कार्यवाही आरोपियों को मिला संरक्षण

 रेंजर अजय मिश्रा के कार्यकाल में कट गया जंगल, नहीं हुई कार्यवाही आरोपियों को मिला संरक्षण



ढीमरखेड़ा | रेंजर अजय मिश्रा के ऊपर लकड़ी माफियाओं के साथ मिलकर जंगल से बडे़ पैमाने पर लकड़ी तस्करी के अलावा वन विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगता रहा है। हालांकि उनके खिलाफ पुख्ता प्रमाण नहीं मिलने की वजह से वे हमेशा बच जाते थे। छोटी - मोटी कार्यवाही को अधिकारियों को दिखाने के लिए जंगलों से भारी पैमाने पर तस्करी के लिये काटे गए बडे़-बडे़ पेड़ों को छोड़कर छोटे - मोटे पेड़ो को जब्त किया जाता हैं। उक्त जंगल में पेड़ों की कटाई और उसे साइज बोटा बनाने का कार्य आधुनिक मशीन से जंगल में संपन्न कर लिया जाता हैं। तहसील क्षेत्र ढीमरखेड़ा के तमाम रेंज के गांवों में वन विभाग ने वन मित्र का गठन किया है। इसके अलावा विभिन्न बीट और जंगलों में फॉरेस्ट गार्ड की तैनाती है। लिहाज़ा जंगलो में मशीन से पेड़ों की कटाई माफियाओं द्वारा किये जाने को लेकर रेंजर अजय मिश्रा और वन विभाग पर सवाल उठना ही था। इसके अलावा वन विभाग के कुछ लोगों का बेहतर संबंध लकड़ी माफियाओं के साथ है। इनकी सहमति अथवा आदेश पर ही तहसील क्षेत्र ढीमरखेड़ा के विभिन्न जंगलों में वाहनो को ले जाकर लकड़ी की तस्करी रात में होती है।

*अतरिया कटरिया में कटे पेड़ो के आरोपियों का नहीं चला पता*

लगातार अखबारों की सुर्खियां अतरिया - कटरिया का जंगल बना रहा लेकिन मुख्य आरोपियों का आज दिनांक तक पता नहीं चला बहाना यह बनाया गया कि यह हमारा कार्यक्षेत्र नहीं हैं यह कार्यक्षेत्र कुंडम परियोजना में आता है बड़ा आश्चर्य इस बात को लेकर होता है कि आखिर जब पेड़ो की कटाई होती हैं तो कह दिया जाता हैं कि यह क्षेत्र हमारा नहीं हैं लिहाजा क्षेत्र सब इनका ही लगता हैं वरन अपने किए कारनामों को छिपाने के लिए झूठ का सहारा लेना पड़ता हैं। रेजर अजय मिश्रा बातों के तो इतने मीठे हैं कि बातों ही बातों में गुमराह कर देते हैं। अतरिया - कटरिया में पेड़ो की कटाई का मामला इतना बड़ा था कि जिले तक मामला पहुंच गया था लेकिन नोटों की ताकत के सामने पूरा मामला छिपा लिया गया। जिस विभाग से हमारी पहचान क्षेत्र में होती हैं उसी विभाग के पेड़ो को कटवाना सोच से परे हैं।

*फर्जी हाजरी का क्रम भी जमकर चलता हैं*

रेंजर अजय मिश्रा की मिलीभगत से जो काम करने नहीं जाते हैं उनके नाम से फर्जी हाजरी लगाई जाती हैं। उस पैसे से अपनी जेब गर्म की जाती हैं। कैम्पा मद से अनेकों जगह से राशि निकालकर राशि को आहरित कर लिया गया। इनकी तानाशाही इस तरह चरम पर हैं कि इनके कर्मचारी अपने आपको इनसे प्रताड़ित मानते हैं। बात करने का लहजा भूलकर अपने आपको अधिकारी समझते हैं जो कि हकीकत यह हैं कि ये जनता के सेवक हैं ना कि अधिकारी। रेंजर अजय मिश्रा की उच्च - अधिकारियों से साठ - गांठ तगड़ी हैं जिसके चलते इनके ऊपर कार्यवाही तो नही बल्कि इनके कारनामों को छिपाते हुए इनकी प्रशंसा की जाती हैं। इनके कारनामों को एक वनरक्षक खोलने ही वाला था कि उसको इतना प्रताड़ित किया गया कि उसका मुंह बंद हों गया। जो रेजर अजय मिश्रा के हिसाब से चलता हैं तो उसके ऊपर कार्यवाही नहीं होती बल्कि रेंजर अजय मिश्रा की क्रपा बरसती हैं जो विरोध करता हैं वह कार्यवाही का शिकार हों जाता हैं।

*वन्य जीवों का भी क्षेत्र में होता हैं जमकर शिकार* 

क्षेत्र से अनेकों बार यदा - कदा जानकारियां आती रहती हैं कि जंगलों में शिकार किया जाता है लेकिन कार्यवाही नहीं होती हैं सूत्र बताते हैं कि बाहर तक से ढीमरखेड़ा क्षेत्र में गिरोह सक्रिय है जो कि वन्यजीवों का शिकार करके बड़ी कीमत में विदेशों में या दूसरे प्रदेशों में बेचते हैं। इन सबसे रेंजर अजय मिश्रा को क्या करना उनको तो बस अपनी मनमर्जी के मुताबिक़ कार्य को करना हैं क्षेत्र में कुछ भी होता रहें उनको कोई मतलब नहीं। अपने टारगेट को पूरा करने के लिए साहब कार्यवाही करते हैं बाकि समय आराम फरमाते हैं। आराम फरमाएं क्यूं नहीं क्यूंकि जिसके ऊपर उच्च - अधिकारी क्रपा बरसाते हों उसको किस बात की चिंता। विदित हैं कि इस तरह की कार्यप्रणाली एक अधिकारी की नहीं बल्कि एक राजा की समझ में आती हैं।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...