सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षक की लापरवाही से छात्र की पढ़ाई में आ रही बाधा, साइकिल की राशि न मिलने से छात्र परेशान खाता संख्या गलत भरने से छात्र के खाता में नही ट्रांसफर हो सकी राशि,लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा छात्र

शिक्षक की लापरवाही से छात्र की पढ़ाई में आ रही बाधा, साईकिल की राशि न मिलने से छात्र परेशान 

खाता संख्या गलत भरने से छात्र के खाता में नही ट्रांसफर हो सकी राशि,लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा छात्र



ढीमरखेड़ा । नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत ऐसे छात्र जोकि 6वीं से 9वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं, उन्हें पहले राज्य सरकार द्वारा साइकिल उपलब्ध करवाई जाती थी, लेकिन अब जो भी बच्चे दूसरे गांव में पढ़ने के लिए जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में उन्हें साईकिल ना देकर उनके बैंक अकाउंट में साइकिल खरीदने के लिए 4500 रुपए की राशि छात्रों के खाता में ट्रांसफर की जाती है।

181 और संकुल प्राचार्य से शिकायत

साईकिल की राशि न मिल पाने से परेशान छात्र सुमित कुमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर एवं संकुल प्राचार्य बचैया विकासखंड बहोरीबंद को आवेदन लिखकर साइकिल की राशि उपलब्ध कराने की अपील की है।छात्र सुमित कुमार लोधी पिता खेमचंद लोधी निवासी कूड़ा खुर्द कक्षा 6वीं एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला हथियागढ़ में अध्ययनरत है   जिसका खाता संख्या 37714772156 है, आवेदन में लिखा है कि प्रधानाध्यापक ओंकार प्रसाद दाहिया के द्वारा उक्त खाता संख्या को
87714772156 के रूप में लिख दिया गया है, जिसके कारण छात्र सुमित को मिलने
वाली साईकिल की 4500रू की राशि नहीं मिल सकी है, छात्र करीब 7 किलोमीटर दूरी तय कर विद्यालय पहुंचता है,जिससे छात्र को विद्यालय आने-जाने में बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है।वही इस पूरे मामले में बहोरीबंद बीआरसी का कहना यह एक मानवीय त्रुटि है जिसे ठीक कराकर अपडेट कर दिया गया है।

यह है पात्रता

इस योजना में छात्र या छात्रा को साइकिल खरीदने के लिए 4500 रुपए की राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का लाभ सिर्फ उन छात्रों को दिया जाता है.जिनके घर से स्कूल की दुरी कम से कम 2 किलोमीटर है। इस योजना का लाभ छात्र को सिर्फ एक बार ही दिया जाता है अगर छात्रवृत्ति उसी कक्षा में फेल हो जाता है तो दोबारा एडमिशन लेने पर इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता। इस योजना से छात्रों को दूसरे गांव के स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाते समय किसी परेशानी का सामना नहीं करना होगा,जिससे वह आसानी से दूसरे गांव के स्कूल में जाकर भी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

इनका कहना है

शाला प्रभारी द्वारा त्रुटिवश गलत खाता नंबर दे दिया गया था, बाद में शाला प्रभारी द्वारा सही खाता उपलब्ध कराया गया है, जिसमें सुधार कर दिया गया है अब अगले चरण मे राशि जारी होते ही खाते मे राशि आ जायगी।

प्रशांत मिश्रा, बीआरसी बहोरीबंद

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...