सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*सड़कों पर गढ्ढे होने से आये दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदार अंजान*

 *सड़कों पर गढ्ढे होने से आये दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदार अंजान*


ढीमरखेड़ा  - उमरियापान की सड़कों पर जानलेवा गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हें। यहाँ तीनों दिशाओं में जाने वाली सड़कों पर कही न कही गड्ढे हैं।कहीं सीवरेज के गड्ढे ऊपर तो कहीं सड़कों से नीचे दिखाई देते हैं।जिससे कभी भी हादसे होते हैं।उमरियापान से ढीमरखेड़ा मार्ग पर नीचे तरफ तीन बड़े और गहरे गढ्ढे हैं। यहाँ से 24 घंटों आवागमन जारी रहता। बड़े वाहन आने पर दो -चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी होती हैं। गढ्ढे में पानी भरा होने से कई बार दो पहिया वाहन चालक गढ्ढे में घुसकर चोटिल हो जाते है। लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है।ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और एमपीआरडीसी के अधिकारियों को इस ओर अवगत कराया। लेकिन सड़क पर गढ्ढे बढ़ते जा रहे हैं। जिससे यहाँ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसा नहीं कि इस मार्ग से अधिकारियों का आवागमन नही होता हो,फिर भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नही दे रहे है। 

*उमरियापान से कटनी मार्ग की स्थिति खराब*

इसी प्रकार उमरियापान से कटनी मार्ग पर भी कई जगह गढ्ढे हैं। सिहोरा मार्ग की स्थिति तो सबसे ज्यादा खराब है। इस मार्ग पर गढ्ढे होने के साथ साथ सड़क भी उखड़ गई है। उबड़ खाबड़ सड़क होने से लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है। यहाँ लोक निर्माण विभाग के द्वारा कार्य कराया जाना है, लेकिन सड़क का काम तो दूर गढ्ढे भी नहीं भरे जा रहे हैं।

*उमरियापान से सिहोरा रोड क्षतिग्रस्त, लगातार हो रही दुर्घटना*

 उमरियापान से सिहोरा रोड के हाल - बेहाल हैं जगह - जगह गड्ढे बने हुए हैं। यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आती हैं आवागमन में राहगीरों को भारी मुश्किल होती है। क्षेत्र में खस्ताहाल सड़क के चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी विभाग के द्वारा बनाई गई सड़क खस्ताहाल हो गई है। इन पर वाहन चालकों से लेकर यात्रियों को सफर करना दुश्वार हा़े गया है। मानसून से पूर्व कुछ सड़कों की मरम्मत करवाई थी लेकिन हकीकत यह है कि सड़कों की जगह गिट्टी रेत बची है। जगह-जगह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। वही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी अपना ध्यान आकर्षित करना चाहिए ताकि जनप्रतिनिधि उच्च अधिकारियों तक आवाज उठा सके जिससे जल्द से जल्द सड़क का निर्माण हों सके और आवागमन में दिक्कत ना हो सके।

*इनका कहना है*

कुछ जगहों पर गड्ढे होने की जानकारी प्राप्त हुई हैं, जल्द ही गड्ढों को भरने का कार्य कराया जाएगा। ताकि ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें न आये।

*एमपीआरडीसी एसडीओ राजेश सक्सेना*


टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...