सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

29 सितंबर को सांसद व्ही डी शर्मा करेंगें प्रोजेक्ट पंख का शुभारंभ ड्रोन तकनीक सीख कर जिले के युवा भरेंगे सपनों की उड़ान जिले को ड्रोन हब बनाने में मील का पत्थर साबित होगा प्रोजेक्ट पंख

 29 सितंबर को सांसद व्ही डी शर्मा करेंगें प्रोजेक्ट पंख का शुभारंभ

ड्रोन तकनीक सीख कर जिले के युवा भरेंगे सपनों की उड़ान

जिले को ड्रोन हब बनाने में मील का पत्थर साबित होगा प्रोजेक्ट पंख




कटनी  |   जिले के युवाओं को तकनीक की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से जिला प्रशासन एवं जिला ई-गवर्नेस सोसायटी द्वारा प्रोजेक्ट पंख का क्रियान्वयन किया जा रहा है इसके तहत जिले के पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में उच्च गुणवत्ता युक्त अत्याधुनिक सेंटर ऑफ़ एक्सिलेंस लैब का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है एवं शुक्रवार 29 सितंबर को पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद व्ही डी शर्मा द्वारा प्रोजेक्ट पंख का शुभारंभ कर जिले के युवाओं को ड्रोन तकनीक के निःशुल्क प्रशिक्षण की सौगात दी जाएगी । गौरतलब है कि विगत 04 सितंबर को प्रोजेक्ट पंख के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की गई थी जिसके उपरांत कलेक्टर अवि प्रसाद ने समस्त आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूर्ण कर प्रशिक्षण प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में अमले द्वारा रिकॉर्ड समय में अत्याधुनिक ड्रोन लैब व क्लासरूम तैयार कराई गई । जिला प्रबंधक ई- गवर्नेंस सौरभ नामदेव नें बताया कि आवेदन आमंत्रित करने के शुरूआती कुछ दिनों के भीतर ही 650 से अधिक युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन दाखिल कर दिया है जबकि अब तक हज़ारों व्यक्तियों ने प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी प्राप्त कर फॉर्म लिया है ।

*साक्षात्कार व दस्तावेज सत्यापन समिति ने कलेक्टर को प्रस्तुत की रिपोर्ट*

  प्राप्त आवेदनों के साक्षात्कार एवं दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत बैच तैयार किये जाने हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा गठित साक्षात्कार व दस्तावेज सत्यापन समिति ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी । समिति द्वारा प्रथम 6 बैचों हेतु कुल 240 आवेदकों का चयन किया गया है, जिनका प्रशिक्षण 29 सितंबर से प्रारंभ किया जायेगा । समिति द्वारा कलेक्टर अवि प्रसाद को इस प्रशिक्षण को लेकर आवेदकों में उत्साह एवं उत्सुकता की जानकारी प्रदान की गई । समिति द्वारा बताया गया कि आवेदकों ने ड्रोन तकनीक के विभिन्न आयामों में कैरियर बनाने में रुचि दिखाई है एवं जिले में ही इस उन्नत तकनीक के निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था करने हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद का आभार प्रकट किया है ।

*पॉलिटेक्निक कॉलेज में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का निर्माण कार्य पूर्ण*

 प्रोजेक्ट पंख के अंतर्गत ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय झिंझरी में उच्च गुणवत्ता युक्त अत्याधुनिक सेंटर ऑफ़ एक्सिलेंस लैब का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है । लैब में आधुनिक ड्रोन सिम्युलेटर भी लगाये गए हैं जिसके माध्यम से विभिन्न मौसम परिस्थितियों, हवा दबाव, अलग प्रकार के ड्रोन, ड्रोन में ख़राबी के दौरान सॉफ्ट लैंडिंग इत्यादि परिस्थितियों में ड्रोन उड्डयन का अनुभव प्रदान किया जाएगा। बेसिल नई दिल्ली के प्रतिनिधियों ने बताया की लैब में विभिन्न प्रकार के ड्रोन के साथ, साथ ड्रोन किट्स, टूल्स व पार्ट्स आदि भी स्थापित किए गए हैं साथ ही अनुभवी प्रशिक्षकों के टीम भी जिले में आ चुकी है । जल्द ही छात्र उन्नत तकनीक से सुसज्जित आधुनिक ड्रोन लैब एवं कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना भविष्य बना सकेंगे।

*मैपिंग, सर्विलांस एवं एग्रीकल्चर ड्रोन होंगे आकर्षण का केंद्र*

प्रोजेक्ट पंख के संबंध में ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन समारोह के अवसर पर लैब में मैपिंग, सर्विलांस एवं एग्रीकल्चर सेक्टर में उपयोग होने वाले उन्नत ड्रोन स्थापित किये गए हैं जो आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र होंगें साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक द्वारा स्वचालित उड़ान भरने वाला ड्रोन भी प्रदर्शित किया जायेगा । यह जिले के युवाओं के लिए पहला अवसर होगा जब वे अति उन्नत तकनीक के ड्रोन को जि़ले में उड़ते हुए देखेंगे।

*सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव व बेसिल के चेयरमैन सह मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव शंकर उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल*

प्रोजेक्ट पंख की तकनीकी क्रियान्वयन एजेंसी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन सह मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव संजीव शंकर दिनांक 29 सितंबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में सम्मलित होकर जिले के युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे ।

*चयन एवं आवेदन की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी*

  जिला प्रबंधक ई- गवर्नेंस सौरभ नामदेव नें बताया कि प्रोजेक्ट पंख के तहत आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया सतत चालू रहेगी, इच्छुक व्यक्ति शासकीय तिलक महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और शासकीय महिला कॉलेज में स्थापित आवेदन केंद्रों में आवेदन जमा करा सकते हैं । विदित हो कि ड्रोन प्रशिक्षण हेतु 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके न्यूनतम 12वी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण एवं ड्रोन क्षेत्र में कैरियर बनाने हेतु इच्छुक कोई भी व्यक्ति प्रशिक्षण हेतु आवेदन कर सकेंगे । इसके लिए आवेदक को कटनी जिले का मूल निवासी होना जरूरी है ।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...