सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नव साक्षरता परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को ढीमरखेड़ा में 3157 निरक्षर व्यक्ति लेंगे हिस्सा

 नव साक्षरता परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को

 ढीमरखेड़ा में 3157 निरक्षर व्यक्ति लेंगे हिस्सा



ढीमरखेड़ा । भारत सरकार कि अति महत्वपूर्ण नवभारत साक्षरता योजना के अंतर्गत कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन एवं जिला परियोजना समन्वयक के के डेहरिया के मार्गदर्शन मे ढीमरखेड़ा विकासखंड के पंजीकृत निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए 205 सामाजिक चेतना केंद्रों मे रविवार 24 सितंबर को परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें ढीमरखेड़ा के नौ जनशिक्षा केंद्रों के करीब 3157 महिला पुरुष भाग लेंगे। परीक्षा के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए विकासखंड साक्षरता समन्वयक अनिल दुबे ने बताया की इस परीक्षा का मूल उद्देश्य यह है कि हमारे गांव मजरो टोलो मे निवासरत महिला पुरुष बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मे दक्ष हो सकें,जिसके लिए जिला प्रशासन ने जिले के सभी गाँवो मे सामाजिक जन चेतना केन्द्रो कि स्थापना कर लोगो को प्रेरित किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, जन अभियान परिषद के सदस्यों, आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओ,शिक्षकों एवं विद्यायलीन बच्चों से उनके घर के आस-पास रहने वाले निरक्षरों को परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल कराने की अपील की गई है।ग्राम-पंचायतों से भी अनुरोध किया गया है की वे अपने अपने गावों मे परीक्षा का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करवाए ताकि गांव में एक भी निरक्षर महिला पुरुष परीक्षा में बैठने से वंचित ना हो सकें।परीक्षा को सफल बनाने के लिए निर्धारित केन्द्रो के बच्चों द्वारा 23 सितंबर को अपने अपने गावों मे निरक्षरता भारत छोड़ो’ देश को साक्षर कौन करेगा हम करेंगे-हम करेंगे जैसे नारों के साथ प्रभात फेरिया निकाली जाएगी।ताकि गांव के सभी निरक्षर व्यक्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक साक्षरता परीक्षा में भाग ले सके। विकासखंड स्रोत समन्वयक प्रेम कोरी,बीएसी हेमंत सामल,रामनाथ पटेल,सतेन्द्र गौतम,गणेश महोबिया,कृष्ण कुमार पटेल,सूर्यकांत त्रिपाठी,आशीष चौरसिया,अजय पाण्डेय,सुशील पटेल,सत्यदेव महोबिया,कमलनारायण दुबे सहित परीक्षा केन्द्रो के जन शिक्षकों एवं शिक्षकों ने साक्षरता परीक्षा को सफल बनाने कि अपील कि है।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...