सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जमीनी विवाद में दो महिलाओं सहित तीन पुरुष गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की कड़ी कार्रवाई

 जमीनी विवाद में दो महिलाओं सहित तीन पुरुष गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की कड़ी कार्रवाई



कटनी  |  ढीमरखेड़ा क्षेत्र में जमीनी विवाद के लगातार बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक अभिषेक चौबे ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।जानकारी के अनुसार, ग्राम झिन्नापिपरिया निवासी श्यामलाल पिता तेजी लाल साहू, उम्र 58 वर्ष, ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भूमि पर कब्जे को लेकर सोनेलाल, छदामी साहू, दिनेश साहू, रोशनी साहू और पूजा बाई साहू द्वारा विवाद किया जा रहा है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उक्त पांचों आरोपी उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की । पुलिस ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धाराएँ 296(ए), 115(2), 333, 351(3), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर उन्हें झिंझरी जेल भेज दिया गया, गौरतलब है कि फरियादी और आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए जाते हैं और इनके बीच पूर्व में भी विवाद की शिकायतें थाना स्तर पर पहुंचती रही हैं। घटना के एक दिन पूर्व भी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश दी थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी पक्ष ने पुनः विवाद खड़ा किया। पुलिस के अनुसार, लगातार मिल रही शिकायतों और समझाइश के बाद भी विवाद जारी रखने पर कठोर कार्रवाई आवश्यक हो गई थी। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। किसी भी प्रकार की जबरन कब्जा, मारपीट या उपद्रव की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि भूमि संबंधी विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कानून हाथ में लेने वालों पर अब सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ढीमरखेड़ा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक स्पष्ट संदेश गया है कि अवैध कब्जा, मारपीट और विवाद खड़ा करने वालों पर अब तुरंत और कठोर कार्रवाई होगी। स्थानीय लोग भी पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना कर रहे हैं और इसे क्षेत्र में बढ़ते जमीनी विवादों को नियंत्रित करने की दिशा में प्रभावी कदम बता रहे हैं।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...